फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Delhi Police woman constable and JBT teacher killed in truck-car collision

ट्रक व कार की टक्कर महिला पुलिस कंस्टेबल व अध्यापक की मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 02 Dec 2021 12:21 AM IST
विज्ञापन
Delhi Police woman constable and JBT teacher killed in truck-car collision
ट्रक-कार की टक्कर में दिल्ली पुलिस की महिला कांस्टेबल व जेबीटी शिक्षककी मौत
विज्ञापन

भुर्टवाला के समीप हुआ हादसा, दोनों हिसार की ढाणी मोहब्बतपुर के निवासी थे
सिरसा। भुर्टवाला के पास मंगलवार शाम को ट्रक व कार की आमने-सामने हुई टक्कर में कार सवार दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतकों की पहचान जेबीटी अध्यापक सुनील व दिल्ली पुलिस कांस्टेबल सुमन के रूप में हुई है। सुमन दिल्ली के सिविल लाइन थाने में तैनात थी। दोनों ही हिसार की ढाणी मोहब्बतपुर के निवासी थे। इस मामले में ऐलनाबाद पुलिस ने गांव दीपलाना राजस्थान निवासी मिलाप सिंह के बयान पर बुधवार को अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

सुनील ने मई 2017 को मीठी सुरेरां के राजकीय प्राथमिक स्कूल में अध्यापक के पद पर ज्वाइन किया था। वह सुमन के साथ मंगलवार शाम सिरसा से ऐलनाबाद लौट रहे थे कि उनकी कार सामने से आ रहे ट्रक से टकरा गई। जिसके बाद मौके पर ही सुनील व सुमन की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में प्रत्यक्षदर्शी मिलाप सिंह ने बताया कि वह गांव भुर्टवाला में चांदौरा फार्मेसी के नाम से मेडिकल की दुकान करता है। मंगलवार शाम को सिरसा रोड पर स्थित पेट्रोल पंप पर मोटरसाइकिल में तेल डलवाने पहुंचा तो देखा कि पंप के पास सिरसा की तरफ से आ रही मारुति कार व ट्रक के बीच सीधी टक्कर हो गई। काफी मशक्कत के बाद कार को ट्रक के नीचे से निकाला। इस दौरान ट्रक छोड़कर चालक मौके से भाग गया। ट्रक पर जम्मू-कश्मीर का नंबर जेके-05ई 5387 और कार पर हिसार का नंबर एचआर-20एच 1521 दर्ज है। किसी भी पक्ष से यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि दोनों के आपस में क्या संबंध थे, लेकिन चर्चा थी कि सुमन की इसी महीने शादी होने वाली थी। सड़क हादसे की जानकारी मिलते ही उपनिरीक्षक मदन लाल मौके पर पहुंचे। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने बुधवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिये। परिजनों की ओर से इस संबंध में कोई शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस प्रत्यक्षदर्शी के बयान के आधार पर मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed