{"_id":"60884e9d8ebc3eb92134db0f","slug":"death-corona-active-case-sirsa-news-sirsa-news-rtk6062744120","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरोना से छह की मौत, प्रशासन ने 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरोना से छह की मौत, प्रशासन ने 5 माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने के कारण अब सरकारी और निजी अस्पतालों में भी स्थिति गंभीर हो रही है। मंगलवार को पांच महिलाओं सहित कुुल छह मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो गई, जबकि 721 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। वहीं, प्रशासन ने अब अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों वाले पांच स्थानों को माइक्रो कंटेनमेंट जोन में बदल दिया है। देर रात शिव चौक स्थित निजी अस्पताल में ऑक्सीजन खत्म होने के कारण छह मरीजों को नागरिक अस्पताल में रेफर किया गया। इसके पश्चात जिला प्रशासन की ओर से निजी अस्पताल में ऑक्सीजन की सप्लाई दे दी गई।
मंगलवार को भंगू की 79 वर्षीय महिला, बेगू की 30 वर्षीय महिला, थेहड़ मोहल्ला की 46 वर्षीय महिला, कोर्ट कॉलोनी के 57 वर्षीय व्यक्ति, काशी का बास की 68 वर्षीय महिला, ऐलनाबाद की 55 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हो गई। जबकि कुल 721 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिले में अब तक कुल 156 मरीजों की कोरोना संक्रमण से मौत हो चुकी है, जबकि 2462 मरीज सक्रिय हैं। वहीं, नागरिक अस्पताल में भी अब कोरोना संक्रमित मरीजों की अधिक संख्या हो रही है। मरीजों की जांच करने के बाद पश्चात उन्हें अन्य अस्पतालों में रेफर किया जा रहा है।
217 मरीज अस्पतालों में दाखिल, छह की हालत गंभीर
जिले के सरकारी और निजी अस्पतालों में कुल 217 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें से 82 मरीज सरकारी अस्पतालों में दाखिल है जबकि 135 मरीजों का निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है। जिले में अब तक 1366 मरीजों को होम आइसोलेट किया गया है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से अब तक 297695 लोगों के कोरोना सैंपल लिए गए हैं, इनमें से 12921 मरीज कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। अभी 1422 लोगों के सैंपल का परिणाम आना शेष है। मंगलवार को कोरोना से 252 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन
प्रशासन ने बनाए पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन
अधिक कोरोना संक्रमित मरीजों वाले क्षेत्र में अब जिला प्रशासन की ओर से माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। प्रशासन ने हुडा सेक्टर में पांच माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। जबकि साथ के क्षेत्रों को बफर जोन घोषित किया गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन व बफर जोन में सभी प्रबंधों व व्यवस्थाओं की देखरेख के लिए एसडीएम सिरसा को ओवरऑल इंचार्ज बनाया गया है। वहीं उपायुक्त प्रदीप कुमार ने बताया कि माइक्रो कंटेनमेंट जोन के लिए इस्टेट ऑफिस एचएसवीपी सेक्टर 20 पार्ट दो में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है, जिसका दूरभाष नंबर 247135 है। कंट्रोल रूम के इंचार्ज जेई रमेश कुमार है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन में कानून एवं व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार महेंद्र कुमार को नियुक्त किया गया है। माइक्रो कंटेनमेंट जोन और बफर जोन में सभी प्रकार की व्यवस्थाएं करने के भी आदेश दिए गए है।
कोरोना संक्रमण के मामले रोजाना बढ़ रहे हैं। लोग मास्क और सामाजिक दूरी के नियमों की पालना करे। नियमों की पालना कर लोग खुद को कोरोना संक्रमित होने से बचा सकते हैं।
- डॉ. वीरेश भूषण, उप सिविल सर्जन, सिरसा