फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Wife Deception Spent 65 lakh to send wife to Canada then secret of her first marriage revealed

धोखेबाज निकली भूमिका: 65 लाख खर्च कर पत्नी को भेजा कनाडा, फिर खुला पहली शादी का राज; पति को दिया था ये भरोसा

Sat, 05 Sep 2026 10:44 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा
अमर उजाला नेटवर्क, सिरसा Published by: Sharukh Khan Updated Sat, 05 Sep 2026 10:44 AM IST
सार

हरियाणा में सनसनीखेज मामला सामने आया है। सिरसा में एक पति ने पत्नी पर 65 लाख की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। आरोप है कि पत्नी भूमिका को 65 लाख खर्च कर कनाडा भेजा। महिला ने अपने पति को स्पाउस वीजा पर कनाडा बुलाने का भरोसा दिया था। बाद में पता चला कि महिला पहले से शादीशुदा थी।

विज्ञापन
Wife Deception Spent 65 lakh to send wife to Canada then secret of her first marriage revealed
धोखेबाज पत्नी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

पहली शादी छिपाकर दूसरी शादी करने और विदेश में बसाने का झांसा देकर 65 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने चंडीगढ़िया मोहल्ला निवासी विनय की शिकायत पर उसकी पत्नी, ससुर, सास सहित पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी कुलदीप सिंह के अनुसार विनय ने बताया कि 2021 में वह सिरसा में आईलेट्स की तैयारी कर रहा था। इसी दौरान उसकी मुलाकात गांव ख्योवाली की भूमिका से हुई। दोनों विदेश जाना चाहते थे। भूमिका ने विनय के सामने शादी का प्रस्ताव रखा। 
विज्ञापन


दोनों परिवारों की सहमति से 19 अगस्त 2021 को शादी हुई। शादी का पूरा खर्च विनय के माता-पिता ने उठाया। दिसंबर 2021 में भूमिका ने आईलेट्स टेस्ट पास कर लिया। इसके बाद उसके पिता वीरेंद्र और मां रीना ने विनय के परिवार को भरोसा दिलाया कि पहले भूमिका को कनाडा भेज देते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

फिर विनय को वह स्पाउस वीजा पर कनाडा बुला लेगी। इस पर विनय के परिवार ने भूमिका की पढ़ाई, विदेश जाने की तैयारी और अन्य खर्च उठाए।

25 दिसंबर 2023 को कनाडा चली गई थी भूमिका
विनय का आरोप है कि वर्ष 2021 से 2023 के बीच 15 लाख रुपये नकद देने के अलावा अन्य खर्च मिलाकर कुल करीब 65 लाख रुपये खर्च कर दिए। भूमिका 25 दिसंबर 2023 को कनाडा चली गई। आरोप है कि इसके बाद उसने विनय को अपने साथ नहीं बुलाया।

हिसार के युवक से पहले शादी का आरोप
विनय का आरोप है कि जनवरी 2026 में उसे पता चला कि भूमिका ने उससे शादी से पहले आठ अगस्त 2020 को हिसार निवासी मोहित मदान से शादी की थी। आरोप है कि पहली शादी में तलाक हुए बिना ही भूमिका ने विनय से दूसरी शादी की और पहली शादी की जानकारी छिपाई। 

 

विदेश जाने के नाम पर उससे रकम ऐंठने के लिए आरोपियों ने साजिश रची। जांच अधिकारी कुलदीप सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जांच के दौरान आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed