Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   death,corona active case,sirsa news

17 दिन के नवजात से कोरोना ने मां को छीना, शिशु की जांच रिपोर्ट आई निगेटिव

Mon, 03 Aug 2020 11:03 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 03 Aug 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
death,corona active case,sirsa news
कोरोना ने 17 दिन के नवजात से रविवार रात उसकी मां को छीन लिया, हालांकि उपचाराधीन उसके बच्चे की रिपोर्ट निगेटिव आई है। नगर परिषद की टीम ने सोमवार को शिवपुरी में परिजनों की मौजूदगी में कोरोना संक्रमित महिला का दाह संस्कार कर दिया। जिले में कोरोना से अब छह लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, जिले में सोमवार को सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए और नौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे। जिले में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 426 हो गई है, जिसमें 261 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं।
विज्ञापन

जिले में तीन दिन से लगातार कोरोना संक्रमितों की मौत हो रही है। रविवार देर रात सिरसा के सी ब्लॉक की रहने वाली 32 वर्षीय महिला की मौत हो गई। महिला को डिलिवरी के लिए परिजनों ने 17 दिन पहले एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था। हालात गंभीर होने पर उसे किसी अन्य निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां उसकी कोरोना जांच की गई तो वह संक्रमित पाई गई, जिसके बाद उसे 23 जुलाई को सिविल अस्पताल में रेफर कर दिया। महिला के परिजनों ने स्वास्थ्य विभाग से आग्रह कर महिला को अग्रोहा के अस्पताल में रेफर करवा लिया। जहां उसका इलाज शुरू कर दिया गया, लेकिन महिला की हालत प्रतिदिन बिगड़ने लगी। कोई सुधार न होने पर चिकित्सकों ने महिला का एक्स-रे करवाया तो पाया कि उसकी छाती में संक्रमण फैल चुका है, जिससे उसे सांस लेने में परेशानी हो रही थी। चिकित्सकों ने महिला का वेंटिलेटर पर इलाज शुरू कर दिया, हालांकि उसने दो अगस्त को देर रात दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

अग्रोहा स्वास्थ्य विभाग ने सिरसा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग को इसकी सूचना दी। उसके महिला का दाह संस्कार नगर परिषद के टीम से शिवपुरी में करवाया गया। स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में आए लोगों की जांच करनी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों को उपचाराधीन नवजात के पालन पोषण की चिंता
महिला कुछ दिन पहले निजी अस्पताल में भर्ती हुई थी, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया था। उसके बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और सांस आने में परेशानी होने लगी। चिकित्सकों ने महिला का इलाज शुरू किया, लेकिन उसे बचा नहीं पाए। जानकारी के अनुसार नवजात बहुत कमजोर है। परिजनों को बच्चे की चिंता सता रही है। अस्पताल में उसका अभी इलाज चल रहा है।
नौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौटे
जिले में सोमवार को आई रिपोर्ट में सात लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें तीन संपर्क में आने से और चार खांसी जुकाम के कारण हुई जांच में संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमितों में रानिया चुंगी का युवक, कीर्ति नगर का युवक, प्रेम नगर का युवक, दो बेगू रोड, एक पुरानी सब्जी मंडी और एक स्काउट चौक से व्यक्ति संक्रमित पाया गया है। सोमवार को नौ मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए।
जमाल चौकी इंचार्ज सभी कर्मचारियों की हुई सैंपलिंग
जमाल चौकी इंचार्ज और सीआईए ने शुक्रवार को राजस्थान से अफीम लेकर आ रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। उसमें एक महिला भी शामिल थी। नश तस्करी की आरोपी महिला रविवार को संक्रमित पाई गई थी, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महिला के संपर्क में जो भी आया उनकी सैंपलिंग करनी शुरू कर दी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग ने जमाल चौकी इंचार्ज समेत कर्मचारियों और सीआईए स्टाफ कर्मियों के सैंपल जांच के लिए भेजे हैं। वहीं, संक्रमित महिला को हिसार कोविड अस्पताल में भर्ती करवा दिया है।

जिले कोरोना संक्रमितों की मौत का आंकड़ा छह हो गया है। महिला की डिलिवरी के बाद तबीयत खराब हुई थी, जिसमें वह संक्रमित पाई गई और इलाज के लिए अग्रोहा रेफर की गई थी, जहां उसकी मौत हो गई। जिले में सात नए संक्रमित आए हैं। आरोपी महिला के संपर्क में आने वाले पुलिस कर्मचारियों और सीआईए के लोगों के सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
- डॉ. सुरेंद्र नैन, सिविल सर्जन सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed