फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Cut the connections with the flood canal in Chamal and Shahpuria villages

Sirsa News: गांव चामल व शाहपुरिया में फ्लडी नहर के साथ लगे कनेक्शन काटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 May 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Cut the connections with the flood canal in Chamal and Shahpuria villages
गांव चामल में फ्लडी नहर पर कार्यवाही के दौरान जमा लोग।
सिरसा। ओटू हेड पर निर्माण कार्य के चलते आसपास की फ्लडी नहर में पानी छोड़ा गया है। इसमें कई किसानों ने अवैध पाइपलाइन डाली हुई हैं। इस संबंध में सिंचाई से वंचित किसानों ने अधिकारियों को शिकायत की। इसके बाद अधिकारियों ने शनिवार व रविवार को गांव चामल और शाहरपुरिया में फ्लडी नहर के साथ-साथ लगे ट्यूबवेलों के कनेक्शन काटे।
विज्ञापन


वहीं, फ्लडी नहर में पड़ी अवैध पाइपों को जेसीबी से हटाया गया। दरअसल, फ्लडी नहर से टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है। क्योंकि बीच के गांवों में किसानों की ओर से सीधे तौर पर पाइपलाइन डाली गई है। इतना ही नहीं, टयूबवेल कनेक्शन तक किए गए हैं। इस कारण बड़े स्तर किसान टेल तक पानी पहुंचने से पहली पानी का दोहन कर लेते हैं।
विज्ञापन


ऐसे में इस पानी के भरोसे कपास व नरमे की फसल की बिजाई करने की उम्मीद लगाए हुए बैठे किसानों को निराशा का सामना करना पड़ रहा है। किसान सुनील कुमार, राजेंद्र आदि ने बताया कि फ्लडी नहर की एक साल से खोदाई नहीं हुई है। इस कारण नहर में पानी का बहाव कम है। वहीं, किसान भी नहरबंदी के चलते बड़े स्तर पर फ्लडी नहर में पाइप व पंप डालकर पानी उठा रहे हैं। इस कारण टेल तक पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed