{"_id":"66c4e345d50904ec610115c4","slug":"current-running-in-broken-street-light-pole-departments-are-blaming-each-other-sirsa-news-c-128-1-slko1008-124496-2024-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: टूटे स्ट्रीट लाइट पोल में दौड़ रहा करंट, विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: टूटे स्ट्रीट लाइट पोल में दौड़ रहा करंट, विभाग एक-दूसरे पर डाल रहे जिम्मेदारी
Wed, 21 Aug 2024 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Wed, 21 Aug 2024 12:11 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर टूटा पड़ा स्ट्रीट लाइट का पोल।
ऐलनाबाद। बारिश से ऐलनाबाद तहसील परिसर के सामने एक सप्ताह पहले स्ट्रीट लाइट का पोल गिर गया था। इस दौरान कोई नुकसान तो नहीं हुआ। लेकिन अब तक विभाग ने उसकी कोई सुध नहीं ली है। टूटकर गिरा हुआ पोल हादसों का दावत दे रहा है।
क्योंकि पोल से बिजली की लाइन गुजर रही है और करंट उसमें दौड़ रहा है। इसको लेकर विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ऐसे में कोई भी व्यक्ति इस पोल के कारण करंट लगने से हादसे का शिकार हो सकता है।
नगर पालिका कर्मचारी हेंमत कुमार ने बताया कि यह पोल बीएंडआर के अंतर्गत आता है। इस संबंध में संबंधित विभाग को पत्र भी लिखा जा चुका है। वहीं, बीएंडआर के ऑफिस के सुपरवाइजर हरीराम जजड़ा ने बताया कि यह क्षेत्र ग्राम पंचायत ढाणी बच्चन सिंह या नगर पालिका के ही अधीन है। हमें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है।