फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   currency cancelled, 500, 1000, change money, ATM, Petrol pump, jewellery, gold

खंगाले जाएंगे रिकॉर्ड, राडार पर जेवरात खरीदने वाले

Fri, 11 Nov 2016 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 11 Nov 2016 12:54 AM IST
विज्ञापन
currency cancelled, 500, 1000, change money, ATM, Petrol pump, jewellery, gold
सोना

काले धन को जेवरात खरीदकर पीला बनाने की कोशिश करने वाले आयकर विभाग के राडार पर है। मंगलवार रात्रि को स्वर्ण, चांदी अथवा हीरे आदि की खरीद करने वालों का रिकॉर्ड खंगाला जाएगा। ज्वैलर्स से खरीददारों का रिकॉर्ड तलब किया जाएगा और उसकी पड़ताल होगी। किन लोगों ने विवाह-शादी के लिए जेवरात की खरीद की और किन लोगों ने काले धन को व्हाइट करने के लिए खरीद की। इसकी पड़ताल होगी।

विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि मंगलवार को पीएम मोदी की घोषणा के बाद शहर में लोगों ने जमकर जेवरात की खरीद की ताकि ब्लैक मनी व्हाइट की जा सके। सरकार की ओर से दो लाख रुपये से अधिक के जेवरात खरीदने पर पैनकार्ड की अनिवार्यता की गई है। इसलिए ज्यादातर खरीद दो लाख रुपये से कम की गई।
विज्ञापन


खरीददारों की भीड़ के चलते स्वर्ण आभूषण 34 हजार रुपये तक बिके, जबकि सामान्यत: इसका रेट 31 हजार के आसपास है। आयकर विभाग के सूत्रों का कहना है कि जेवरात खरीदकर कालाधन व्हाइट करने वाले सरकार की आंखों में धूल नहीं झोंक पाएंगे। ज्वैलर्स से खरीददारों की जानकारी जुटाई जाएगी और विभाग द्वारा इसकी तहकीकात की जाएगी कि जेवरात खरीदने वाले कौन लोग है? ज्वैलर्स की मिलीभगत पाई गई तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed