फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   bishnoi religon establishment day on 2

Sirsa News: बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस पर 2 नवंबर को धर्मशाला में होंगे धार्मिक कार्यक्रम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
bishnoi religon establishment day on 2
- सूर्योदय पर हवन यज्ञ, पाहल वितरण और लंगर का होगा आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

डबवाली।
बिश्नोई धर्मशाला में 2 नवंबर को बिश्नोई धर्म स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस मौके पर हवन यज्ञ, पाहल वितरण और गुरु के अटूट लंगर सहित धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। धर्मशाला में सुबह पुजारी श्रीराम हवन यज्ञ करवाएंगे।
सभा सचिव इंद्रजीत बिश्नोई ने बताया कि बिश्नोई धर्म की स्थापना बीकानेर जिले के नोखा के निकट समराथल धोरा पर गुरु जम्भेश्वर भगवान ने की थी। उस समय समाज में फैली कुरीतियों और जीव-जंतुओं व पेड़ों को नुकसान पहुंचाने जैसी प्रवृत्तियों को देखते हुए उन्होंने अनुयायियों को 29 नियमों की आचार संहिता दी। इन नियमों में जीवों पर दया, प्रकृति संरक्षण, सदाचार और आपसी प्रेम को विशेष महत्व दिया गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि गुरु जम्भेश्वर के बताए 29 नियम धार्मिक आस्था के साथ-साथ अनुशासित और परोपकारी जीवन जीने की सीख भी देते हैं। धर्म की स्थापना के समय विभिन्न जातियों के लोगों ने इसे अपनाया। वर्तमान में बिश्नोई समाज के लोग राजस्थान, हरियाणा, पंजाब, गुजरात, मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश सहित देश के विभिन्न राज्यों और महानगरों में रहते हैं। विदेशों में भी समाज के लोग अपनी धार्मिक और सांस्कृतिक परंपराओं का पालन कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed