{"_id":"6ae63d0fadac9139650efc78","slug":"4-new-case-of-dengu-in-dabwali-sirsa-news-c-128-1-sir1013-167791-2026-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa News: डबवाली, रिसालियाखेड़ा में 4 नए डेंगू मामले, विभाग सक्रिय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirsa News: डबवाली, रिसालियाखेड़ा में 4 नए डेंगू मामले, विभाग सक्रिय
Sun, 01 Nov 2026 12:40 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
Updated Sun, 01 Nov 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
फोटो - 29
- शिवनगर में किशोरी के संक्रमित मिलने पर 50 घरों की जांच, रिसालियाखेड़ा में 150 घरों का सर्वे
संवाद न्यूज एजेंसी
डबवाली। शहर और गांव रिसालियाखेड़ा में डेंगू के चार नए मामले सामने आए हैं। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने संक्रमण की रोकथाम के लिए निगरानी और जांच अभियान तेज कर दिया है। विभाग की टीमें प्रभावित क्षेत्रों में घर-घर जाकर मच्छरों के प्रजनन स्थलों की जांच कर रही हैं।
शहर के शिवनगर में एक 15 वर्षीय किशोरी डेंगू संक्रमित पाई गई। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग की चार टीमों ने करीब 50 घरों का निरीक्षण किया। इस दौरान बुखार के लक्षण वाले 10 लोगों के सैंपल लिए गए, जिनकी रिपोर्ट नकारात्मक आई। वहीं, गांव रिसालियाखेड़ा में पति-पत्नी सहित तीन लोगों में डेंगू संक्रमण की पुष्टि हुई।
यहां तीन टीमों ने करीब 150 घरों का सर्वेक्षण किया। टीमों ने घरों और आसपास जमा पानी में मच्छरों के लार्वा की जांच की। जहां पानी जमा मिला, वहां लार्वा रोधी दवा डाली गई और गांव में धुएं का छिड़काव भी करवाया गया। डबवाली नगर परिषद को शहर में धुएं का छिड़काव करवाने के लिए पत्र लिखा गया है।
विज्ञापन
जागरूकता और बचाव के उपाय
स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने लोगों को डेंगू के प्रसार और बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया। लोगों से कूलर, गमलों और टंकियों में पानी जमा न होने देने की अपील की गई। उन्हें पानी की टंकियों को ढककर रखने की सलाह भी दी गई। डबवाली शहर में डेंगू का पहला मामला अगस्त में सामने आया था। अक्तूबर में चार नए मामले मिलने के बाद विभाग ने गतिविधियां बढ़ाई हैं।