Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   jcd memorial college won cricket tournament

Sirsa News: जेसीडी मेमोरियल कॉलेज 8 विकेट से जीता सीडीएलयू क्रिकेट टूर्नामेंट

Sun, 01 Nov 2026 12:37 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा Updated Sun, 01 Nov 2026 12:37 AM IST
विज्ञापन
jcd memorial college won cricket tournament
सिरसा। ट्राफी जितने के बाद प्रचार्य के साथ खुशी मनाते हुए जेसीडी के ​खिलाड़ी। संस्थान
फोटो - 19
विज्ञापन

- फाइनल में शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज को दी मात
- आठ विकेट से जीतकर सीडीएलयू इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसा। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने सीडीएलयू इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम कर लिया है। फाइनल मुकाबले में कॉलेज ने शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज को आठ विकेट से हराया। यह रोमांचक खिताबी मैच जेसीडी विद्यापीठ के खेल मैदान में खेला गया।
पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज की टीम ने 15 ओवर में 156 रन का स्कोर खड़ा किया। जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के सामने जीत के लिए 157 रन की चुनौती थी। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जेसीडी की टीम ने शुरुआत से ही तेज रन गति बनाए रखी।
विज्ञापन

उनके बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में रन जुटाते हुए मुकाबले को एकतरफा कर दिया। जेसीडी ने महज 11 ओवर में दो विकेट खोकर यह लक्ष्य आसानी से हासिल कर लिया। इस शानदार जीत के साथ जेसीडी मेमोरियल कॉलेज ने टूर्नामेंट की ट्रॉफी पर कब्जा किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का विवरण
यह क्रिकेट टूर्नामेंट कुल तीन दिन तक चला था। इसमें विभिन्न कॉलेजों की 10 टीमों ने हिस्सा लिया था। फाइनल मुकाबले के बाद विजेता जेसीडी मेमोरियल कॉलेज के खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। उपविजेता शाह सतनाम जी बॉयज कॉलेज के खिलाड़ियों को भी पुरस्कृत किया गया। सभी खिलाड़ियों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र प्रदान किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed