फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Youth died during treatment in Sirsa

Sirsa: तीन दोस्तों ने मिलकर पहले पिलाई शराब, मारपीट कर रेलवे लाइन के साथ फेंका, इलाज के दौरान मौत

Wed, 12 Apr 2023 12:28 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 12 Apr 2023 12:28 PM IST
सार

सिरसा में इलाज के दौरान युवक की मौत हो गई। मामले में मृतक के परिजनो का आरोप है कि उसके दोस्तों से शराब पिलाकर युवक की हत्या की है। फिलहाल पुलिस शिकायत के आधार पर मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Youth died during treatment in Sirsa
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फतेहाबाद के मेहुवाला निवासी एक युवक की सिरसा में इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने गांव के ही तीन युवकों पर पहले शराब पिलाने और इसके बाद मारपीट कर हत्या करने के आरोप लगाए है। वहीं मृतक के परिजनों का कहना है जब तक पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं करती तब तक वह मृतक का शव नहीं लेंगे।

विज्ञापन


फतेहाबाद के मेहुवाला निवासी युवक की इलाज के दौरान सिरसा में हुई मौत 
वहीं मृतक के चचेरे भाई सुनील कुमार निवासी मेहूवाला फतेहाबाद ने बताया कि उसके भाई छोटू को बीते दिन गांव के ही तीन युवक घर से बुलाकर अपने साथ ले गए थे। वहीं उन्होंने आरोप लगाया कि उक्त युवकों ने पहले उसे वहां पर शराब पिलाई और इसके बाद खाने में जहरीला पदार्थ देकर उसके साथ मारपीट की और उसे गांव के पास ही स्थित रेलवे लाइन के पास गेर दिया। जब उन्हें इस मामले की सूचना मिली तो वह उसे लेकर सिरसा के नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। यहां पर उसकी इलाज के दौरान मौत हो गई।
विज्ञापन


परिजनों के बयान पर पुलिस ने तीन के खिलाफ हत्या का मामला किया है दर्ज 
वहीं, मृतक के परिजनों ने आरोप लगाए कि उक्त युवकों ने ही उसके भाई की हत्या की है। मृतक के परिजनों ने मामले की सूचना भट्ठू थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर गांव के ही तीन युवकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। वहीं मृतक के परिजनों ने कहा कि जब तक आरोपियों को पुलिस की तरफ से गिरफ्तार नहीं किया जाता तब तक वह शव नहीं लेंगे ।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed