{"_id":"577806874f1c1bd42c79ba4b","slug":"wife-give-poison-to-husband-unfaithful-wife-extra-maritial-affairs-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने दिया पति को जहर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रेमी संग मिलकर पत्नी ने दिया पति को जहर
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 02 Jul 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जहर
- फोटो : demo
पति से अलग होकर अपने प्रेमी के साथ रहने वाली युवती ने पति को मिलने के बहाने बुलाकर उसे जहर दे दिया। उसे गंभीर हालत में सिविल अस्पताल में लाया गया। जहां उसकी हालत नाजुक बनीं हुई है। परिजनों के अनुसार गांव पन्नीवाला मोटा निवासी दर्शन का विवाह 15 साल पहले कुस्सर निवासी युवती के साथ हुआ था। जसविंद्र तीन बच्चों की मां है।
विज्ञापन
आरोप है कि उसका बड़ागुढ़ा में रहने वाले एक युवक से प्रेम प्रसंग शुरू हो गया। प्रेमी के चक्कर में उसने पति का घर छोड़ दिया और बड़ागुढ़ा जाकर प्रेमी संग रहने लगी। शुक्रवार को उसने दर्शन को फोन करके मिलने के बहाने बड़ागुढ़ा बुलाया। परिजनों का आरोप है कि पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर जबरन दर्शन को कीटनाशक दवा पिला दी और फरार हो गए। शोर मचाने पर कुछ ग्रामीण मौके पर पहुंचे और उसे सिविल अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर शनिवार को पुलिस अस्पताल पहुंची लेकिन दर्शन बयान देने के लिए फिट नहीं था।
विज्ञापन