फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Thadi Kahan singh sirsa, Murder case, sirsa

सिर में रॉड मारकर मजदूर की हत्या

Wed, 05 Oct 2016 01:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा Updated Wed, 05 Oct 2016 01:04 AM IST
विज्ञापन
Thadi Kahan singh sirsa, Murder case,  sirsa
Murder - फोटो : Bureau
ढाणी काहन सिंह में सोमवार रात को कुछ लोगों ने बिहारी मजदूर की सिर पर रॉड मारकर हत्या कर दी। मंगलवार सुबह सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटना स्थल से वारदात से जुड़े सबूत एकत्रित किए और शव को अपने कब्जे में लिया। मृतक रमेश कुमार बिहार के जिला हंडिया का रहने वाला था और काफी सालों से ढाणी काहन सिंह में खेत मजदूर के रूप में काम कर रहा था। पुलिस ने मृतक के पुत्र सुबोध का बयान दर्ज करके तीन लोगों के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बिहार के जिला हंडिया निवासी रमेश कुमार कई वर्षों से सिरसा के गांव ढाणी काहन सिंह में किसान रामचंद्र के खेतों में मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह रामचंद्र खेत में आया तो रमेश कुमार का खून से सना शव पड़ा हुआ दिखा। उसने शोर मचाया और तुरंत घटना की सूचना सदर पुलिस को दी। थाना प्रभारी राम सिंह पुलिस फोर्स लेकर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल के पास से सबूत जुटाने शुरू कर दिए और पड़ोस के खेतों में रहने वाले ग्रामीणों से पूछताछ की। पुलिस को मौके पर शराब की बोतल मिली। बाद में पता चला कि रात को रमेश कुमार ने बिहार के ही रहने वाले संतोष कुमार, मनोज व सुशील कुमार के साथ खेत में शराब पी। नशे में उसका तीनों के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया और तीनों ने उसके साथ मारपीट करने के बाद सिर में लोहे की  रॉड मारी, जिसके प्रहार से रमेश कुमार गंभीर रूप से घायल होकर नीचे गिर पड़ा और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मृतक के पुत्र सुबोध का बयान लेने के बाद संतोष कुमार, मनोज व सुशील कुमार खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया। दोपहर को शव का सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम करके उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed