फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Sucide, Sucide in Sirsa, Patwari, Sirsa

सुसाइड नोट में छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती का नाम लिख पटवारी ने खाया जहर, मौत

Wed, 16 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Wed, 16 Nov 2016 12:08 AM IST
विज्ञापन
Sucide, Sucide in Sirsa, Patwari, Sirsa
पटवारी - फोटो : bureau

युवती से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज होने के बाद रानियां के पटवारी ने लोक-लाज के चलते सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने स्वयं पर लगे छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती सहित 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।

विज्ञापन


गांव खारियां निवासी सुरेंद्र रानियां तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार तड़के पटवारी सुरेंद्र कुमार ने रानियां के पटवारखाने में सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। पटवारी ने कुछ माह पहले ही रानियां तहसील में राजस्व पटवारी का पदभार संभाला था।
विज्ञापन


पटवारी की शादी भी करीब छह माह पूर्व हुई थी। सल्फास खाने के बाद पटवारी सुरेंद्र कुमार ने अपने दोस्त को फोन कर कहा कि उसने सल्फास खा ली है और उसने यह कदम लोक-लाज की वजह से उठाया हैै। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह लिखा सुसाइड नोट में
पटवारी सुरेंद्र कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा कि लोगों ने उसे बदनाम करने की साजिश रची और एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। युवती के परिजन और उसके सगे-संबंधियों द्वारा राजीनामा करने के नाम पर मोटी राशि देने की मांग की जा रही है। लोक-लाज से बचने के लिए वह यह कदम उठा रहा है। उसे बदनाम करने की साजिश रचने वाले और छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाने वाली युवती उसकी मौत की जिम्मेवार है।


युवती सहित 12 लोगों पर केस
सुसाइड नोट के आधार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती सहित साजिश में शामिल 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।
देशराज, इंचार्ज थाना रानियां

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed