फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Slogans of 'Khalistan Zindabad' written on the walls of SDM office and STP plant in Dabwali of Sirsa

डबवाली: SDM ऑफिस व STP प्लांट की दीवारों पर लिखे 'खालिस्तान जिंदाबाद' के नारे, सीएम से पीएम तक को धमकी

Mon, 31 Jul 2023 06:32 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा/डबवाली (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 31 Jul 2023 06:32 PM IST
सार

इसकी जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है। पन्नू ने अपनी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को राजनीतिक मौत देने की धमकी भी दी है।

विज्ञापन
Slogans of 'Khalistan Zindabad' written on the walls of SDM office and STP plant in Dabwali of Sirsa
लिखे गए नारे। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा सिरसा के डबवाली में एसडीएम ऑफिस व गांव शेरगढ़ स्थित डिस्पोजल एसटीपी प्लांट की दीवारों पर देश विरोधी नारे लिखे जाने का मामला सामने आया है। खालिस्तान जिंदाबाद, खालिस्तान बनेगा एचआर (हरियाणा) लिखा गया है। वहीं वीडियो जारी कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल व हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज को भी धमकी देने की बात भी कही जा रही है। इन नारों को लिखने की जिम्मेदारी सिख फॉर जस्टिस के आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू ने ली है।

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि पन्नू ने एक वीडियों भी बनाकर वायरल किया है। जिसमें उसने 15 अगस्त तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री मनोहर लाल और हरियाणा गृहमंत्री अनिल विज को मारने की धमकी दी है।
विज्ञापन


पन्नू ने एसडीएम ऑफिस मंडी डबवाली में खालिस्तानी नारे लिखवाने के अलावा वहां हरियाणा बनेगा खालिस्तान के भी नारा लिखवाया है। पन्नू ने अपनी वीडियो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस जयशंकर को राजनीतिक मौत देने की धमकी भी दी है। पन्नू पहले भी अपनी वीडियो जारी करके इस धमकी को बार-बार दोहराता आ रहा है, लेकिन इस बार पन्नू ने 15 अगस्त भारत के स्वतंत्रता दिवस की तारीख की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम और गृहमंत्री विज को मारने की धमकी  
पन्नू ने इस वीडियो में मुख्यमंत्री मनोहर लाल और गृहमंत्री विज का नाम भी अलग से लिया है। उसने अपने इस वीडियो में इन्हें मारने की धमकी दी है। वहीं हरियाणा भी खालिस्तान का हिस्सा बनेगा, यह पन्नू की तरफ से पहली बार बोला गया है। 


3 दिन पहले भी वीडियो किया था जारी
 3 दिन पहले भी आतंकी पन्नू ने अपना एक वीडियो जारी किया था, जिसमें पन्नू ने 15 अगस्त को दिल्ली के लोगों को लाल किला न जाने की हिदायत दी थी। तब भी पन्नू ने प्रधानमंत्री मोदी, शाह और जयशंकर का नाम लेते हुए उनकी राजनीतिक हत्या करने की धमकी दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed