फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   sirsa, hindi news, rapeee, sirsa

नशीला पदार्थ खिलाकर दोस्त की पत्नी का किया रेप, बनाई अश्लील वीडियो

Sun, 12 Jun 2016 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sun, 12 Jun 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
नव विवाहिता को धोखे से नशीला पदार्थ खिलाकर बलात्कार करने का मामला सामने आया है। आरोपी युवक ने इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसे दिखाकर वह युवती को ब्लैकमेल करने लगा साथ ही यह धमकी भी दी कि अगर उसने किसी को इसके बारे में बताया तो वह इस वीडियो को सोशल साइट पर डालकर उसे बदनाम कर देगा। छह महीने तक युवती ब्लैकमेलिंग की शिकार होती रही। इसी बीच उसने वीडियो के बदले में रुपये मांगे उसने रुपये भी दे दिए, लेकिन आरोपी ने वीडियो नहीं दी। हिम्मत बांधकर अब युवती ने पुलिस थाने जाकर आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


    जानकारी के अनुसार ओटू क्षेत्र निवासी 26 वर्षीय विवाहिता एक विवाहिता ने पुलिस को शिकायत दी। जिसमें विवाहिता ने कहा कि उसके गांव में ही रहने वाले पंकज कुमार के साथ उसके पति की अच्छी बोलचाल है। इस कारण पंकज का घर आना जाना लगा रहता था। दस जवनरी 2016 को वह घर मेें आया। पीड़िता ने कहा कि इस बीच उसे कई दिनों से खांसी हो रही थी और उसने पति से इसकी दवाई मंगवा रखी थी। उसने पंकज से दवाई की शीशी देने को कहा, जब दवाई पी तो वह बेसुध होकर बेहोश हो गई। होश आने पर उसने खुद को नि:र्वस्त्र पाया। साथ ही पंकज लेटा हुआ था। आरोप है कि पंकज ने दवाई में नशीला पदार्थ मिला दिया जिससे वह बेसुध हो गई। इसके बाद उसने उसके साथ बलात्कार कर उसकी अश्लील वीडियो बना ली। पंकज ने उसे धमकी दी कि अगर किसी को इस बारे में बताया तो सोशल साइट पर वायरल कर देगा।
विज्ञापन

बदनामी के भय से विवाहिता ने किसी को यह बात नहीं बताई। अश्लील वीडियो के दम पर पंकज ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।

वह जब चाहता वीडियो का डर दिखाकर उसकी अस्मत खेलता रहा। कुछ महीने बाद उसने रुपये रुपये मांगने शुरू कर दिए। पीड़िता का आरोप है कि पंकज ने उसे कहा कि एक लाख रुपये में वीडियो का सौदा कर ले। उसने उसे 90 हजार रुपये दे भी दिए, लेकिन पंकज वीडियो देने से इंकार कर दिया। वह लगातार परेशान रहने लगी तो उसके पति ने उससे  इसका कारण पूछ लिया। हिम्मत करके उसने पति को सारी आपबीती सुना दी। इसके बाद परिवार वाले उसे पुलिस थाने ले आए। रानियां पुलिस उसके बयान दर्ज करने के उपरांत मेडिकल जांच करवाई। पुलिस का कहना है कि आरोपी पंकज कुमार के खिलाफ बलात्कार व ब्लैकमेेलिंग का मामला दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed