{"_id":"579a5ea24f1c1bc06121f46e","slug":"saxual-harrasment-teachel-tease-minor-girl-minor-student-school-teacher","type":"story","status":"publish","title_hn":"अध्यापक कर रहा थ्ाा छात्रा से छेड़छाड़, फोन पर कीं अश्लील बातें","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अध्यापक कर रहा थ्ाा छात्रा से छेड़छाड़, फोन पर कीं अश्लील बातें
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 29 Jul 2016 01:06 AM IST
विज्ञापन
शोषण
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाबालिग छात्रा से फोन पर अश्लील बातें करने और गलत तरीके से हाथ लगाने पर महिला पुलिस ने गांव बरूवाली स्थित सरकारी स्कूल के अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया है। छात्रा दसवीं कक्षा में पढ़ती है। छात्रा का आरोप है कि पिछले 25 दिनों से अध्यापक लगातार उसके साथ अश्लील हरकतें करता आ रहा था।
विज्ञापन
पुलिस को दी शिकायत पर छात्रा का कहना है कि अध्यापक पढ़ाने के बहाने उसे गलत तरीके से हाथ लगाता था। इसके अलावा वह उसे फोन करके अश्लील बातें करने लगा। उसने विरोध किया तो अध्यापक ने धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो ठीक नहीं होगा। डर के मारे उसने परिजनों को यह बात नहीं बताई लेकिन वह अपनी हरकतों से बाज नहीं आया। जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को सारी बात बताई। एएसआई सुनीता का कहना है कि शिकायत के आधार पर आरोपी अध्यापक के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन