फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Rape, minor girl raped, rape by showing gun, kidnap

पीड़िता बोली, वह पिस्तौल तानकर बोला, कपड़े उतार, फिर...

Fri, 02 Sep 2016 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Fri, 02 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
Rape, minor girl raped, rape by showing gun, kidnap
rape - फोटो : Demo

राजस्थान के श्रीगंगानगर की रहने वाली एक विवाहिता ने पिस्तौल के बल पर अपहरण करने के बाद रेप करने का सनसनीखेज आरोप लगाया है। आरोप है कि वारदात डबवाली क्षेत्र में घटित हुई। शिकायत के बावजूद पुलिस ने कार्रवाई नहीं की। दूसरी ओर पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि एक मर्डर मामले के मुख्य गवाह और  शिकायतकर्ता को फंसाने के लिए षडयंत्र रचा गया है।

विज्ञापन


एसपी सिरसा तथा सीएम विंडो पर दर्ज करवाई शिकायत में श्री गंगानगर निवासी युवती ने आरोप लगाया है कि 16 अगस्त को शाम करीब पांच बजे वह बठिंडा चौक पर खड़ी थी। एक युवक उसका पर्स छीनकर भाग गया। जिसमें उसका पर्स तथा मोबाइल था। पास खड़े एक बाइक चालक को मदद के लिए कहा तो उसने उसे बाइक पर बैठा लिया। इसी दौरान एक अन्य लड़का भी बाइक पर बैठ गया। पीछे बैठते ही उसने उसकी कमर पर पिस्तौल लगा ली। वह चुपचाप बैठी रही। वह उसे डेरा सच्चा सौदा कैंटीन के आगे पोल्ट्री फार्म के पास  कच्चे मार्ग पर ले गया।
विज्ञापन


कुछ ही दूरी पर बने कमरे में जबरदस्ती करके ले जाने लगे तो उसने बाइक का नंबर नोट कर लिया। युवक ने उस पर पिस्तौल तानकर उसके कपड़े उतरवाए और फिर मोटर साइकिल चालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। उसे धमकी दी कि अगर शिकायत की तो उसे जान से मार देंगे। उसे वहीं छोड़कर दोनों फरार हो गए। वह लिफ्ट लेकर डबवाली पहुंची। उसने सिरसा स्थित महिला थाने में शिकायत दर्ज करवाई। दूसरी ओर पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है। पुलिस के अनुसार पीड़िता अपनी शिकायत लेकर 29 अगस्त को शहर थाना में आई थी जबकि घटना 16 अगस्त की बताई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि जिस युवक पर आरोप लगाए जा रहे हैं वह मर्डर मामले का मुख्य गवाह तथा शिकायतकर्ता है। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि उसे फंसाने के लिए षडयंत्र रचा गया है। कुछ लोगों से पूछताछ की गई है पता चला है कि शिकायतकर्ता डेरा कैंटीन पर किसी के साथ बैठी हुई थी। जल्द सीसीटीवी फुटेज प्राप्त की जाएगी। वैज्ञानिक ढंग से जांच को आगे बढ़ाया जा रहा है।
-सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed