फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder, Murder in Sirsa, shoutout, Sirsa Crime, Hindi News, Sirsa News

सिरसा में दिनदहाड़े जमींदार को मारी गोली

Wed, 23 Mar 2016 01:19 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 23 Mar 2016 01:19 AM IST
Murder, Murder in Sirsa, shoutout, Sirsa Crime, Hindi News, Sirsa News
घायल ज़मीदार - फोटो : Bureau
सदर बाजार में मंगलवार को परिवार के साथ खरीददारी करने आए जमींदार को दिन दहाड़े गोली मार दी। सरेबाजार गोली चलने से दुकानदारों में हड़कंप मच गया। घायल को सेना के एक जवान ने सामान्य अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी हासिल की। घायलों की हालत गंभीर होते देख चिकित्सकों ने उन्हें रोहतक पीजीआई रेफर कर दिया।


परिजनों के अनुसार पंचायती चुनावों में सरपंच पद गांव ढाबा में कपिल मेहता उर्फ विंकल व मोनू के बीच मुकाबला था। चुनाव में मोनू की मात्र छह वोट से जीत हुई थी। करीबी मुकाबले में हार का सामना करने वाले कपिल को लगा कि उनकी बिरादरी के अमीर चंद मेहता ने अंदर खाते मोनू का साथ दिया जिसकी बदौलत उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। इसी कारण कपिल का बड़ा भाई आशु अमीरचंद मेहता से रंजिश रखने लगा। मंगलवार को अमीर चंद मेहता अपनी पत्नी वीना व पुत्र दुष्यंत के साथ खरीददारी करने के लिए सिरसा स्थित सदर बाजार में आए हुए थे। वीना दुकान में चली गई जबकि अमीरचंद अपने पुत्र दुष्यंत को कपड़े दिलाने के लिए गारमेंट की दुकान की ओर से जा रहा था। अचानक आशु अमीरचंद के पास आ खड़ा हुआ और पिस्तौल से उसे गोली मार दी। इसके बाद उसने हवा में फायर किया और मौके से फरार हो गया। गोली चलने से बाजार में अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पत्नी वीना दौड़कर पति के पास आई। उसने शोर मचाकर लोगों से मदद की गुहार लगाई।


शहर थाने के 200 मीटर दूरी पर हुई वारदात
जिस बाजार में वारदात हुई उससे शहर थाने की दूरी 200 मीटर है। ऐसे में सरे बाजार हुई इस घटना ने पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों की पोल खोलकर रख दी है। होली पर्व को लेकर शहर मेें सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने का दावा प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। अगर बाजार में सुरक्षा कर्मियों की तैनाती होती तो दिन दहाड़े गोली मारने का साहस जुटाना आसान नहीं था। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि जिस आदमी ने गाली चलाई वह काफी देर से बाजार में ही घूम रहा था। उसने हाथ में पिस्टल लेकर साफे से उसे ढक रखा था। उसने बिलकुल करीब जाकर गोली मारी। दुकानदारों का कहना है कि पुलिस थाने के 200 मीटर दूर जब सुरक्षा व्यवस्था का ये हाल है तो पूरे शहर की सुरक्षा केवल राम भरोसे ही है।
विज्ञापन


चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज
घायल हालत में ही अमीर चंद मेहता ने पुलिस को अपना बयान दर्ज करवाया। उसका कहना है कि गांव ढाबा निवासी आशु मेहता ने उसे गोली मारी है। इस साजिश में पूर्व सरपंच पवन कुमार, नसीब व श्याम कुमार भी शामिल हैं। जांच अधिकारी सुभाष ने बताया कि घायल के बयान पर उक्त सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उधर घायल को नागरिक अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया है।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed