फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Murder case, murder case in Sirsa, killed woman, crime news, Sirsa

ब्लैकमेलिंग से पीछा छुड़ाने को की थी लिव इन में रह रही महिला की हत्या

Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा Updated Sat, 07 Jan 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
Murder case, murder case in Sirsa, killed woman, crime news, Sirsa
हत्या

गांव जंडवाला में नौ दिसंबर 2016 को हुई अज्ञात महिला की हत्या की गुत्थी को स्पेशल स्टाफ पुलिस ने सुलझा लिया है। वारदात को ब्लैकमेेलिंग से छुटकारा पाने के लिए अंजाम दिया गया। हत्याकांड में चार लोग शामिल थे और इनमें से तीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मृतक महिला की शिनाख्त पंजाब के जिला मुक्तसर निवासी के रूप में हुई है।

विज्ञापन


स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजाराम के मुताबिक, हत्याकांड के मुख्य आरोपी संगरिया निवासी जगतार सिंह ने पुलिस को बताया कि महिला तलाकशुदा थी, उसके दो बच्चे भी हैं। महिला जगतार सिंह के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी। जगतार सिंह ने पूछताछ में बताया कि महिला उसे ब्लैकमेल करने लगी थी।
विज्ञापन


इसलिए उसने अपने साथी रवि निवासी गिंदड़खेड़ा जिला सिरसा और अवतार निवासी इंद्रगढ़ के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची। नौ दिसंबर को महिला का गला घोंटकर उसे मार डाला और शव सिरसा के गांव जंडवाला में फेंक दिया। बता दें कि एसपी सतेंद्र गुप्ता ने हत्याकांड की जांच स्पेशल स्टाफ प्रभारी राजाराम को सौंपी थी। स्पेशल स्टाफ ने अहम सुराग जुटाकर हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाते हुए वारदात को अंजाम देने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed