{"_id":"63164e812e940b093d4ab7ed","slug":"minor-found-unconscious-in-the-field-under-suspicious-circumstances-in-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirsa: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली नाबालिग, हालत गंभीर, अपहरण का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
Sirsa: खेत में संदिग्ध परिस्थितियों में बेहोश मिली नाबालिग, हालत गंभीर, अपहरण का आरोप
Tue, 06 Sep 2022 01:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, रानियां, सिरसा (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Tue, 06 Sep 2022 01:01 AM IST
सार
परिजनों द्वारा नशीली दवाई खिलाने की भी आशंका जताई जा रही है। नाबालिग के परिजनों ने उनके साथ ही काम करने वाले दो युवकों पर अपहरण के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा के सिरसा में थाना रानियां के अंतर्गत आने वाले एक गांव की ढाणी में एक नाबालिग नरमे के खेत में संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिली। नाबालिग के कपड़े फटे हुए हैं। परिजनों को मामले की सूचना मिली तो उन्होंने 112 नंबर पर कॉल कर पुलिस को मौके पर बुलाया। नाबालिग का इलाज सिरसा के नागरिक अस्पताल में चल रहा है। अभी उसके बयान दर्ज नहीं हो पाए हैं। नाबालिग के परिजनों ने उनके साथ ही काम करने वाले दो युवकों पर अपहरण करने के आरोप लगाए हैं।
विज्ञापन
रानियां के एक गांव में एक व्यक्ति अपने परिवार के साथ खेत में ही रहता है। रविवार देर रात को उनके साथ ही काम करने वाले दो युवक उसके घर पर पहुंचे। आरोप है कि ऐसे में दोनों युवकों ने देर रात को आवाज लगाई, तो उक्त नाबालिग ने गेट को खोल दिया। ऐसे में एक युवक ने नाबालिग के मुंह पर हाथ रख दिया और उसका अपहरण कर लिया।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें : Sonali Phogat: सुधीर-सुखविंद्र को कोर्ट में पेश करेगी गोवा पुलिस, हरियाणा से जुटाए 240 पेज बनेंगे अहम साक्ष्य
विज्ञापन
इसके बाद वे नाबालिग को ढाणी के पास ही स्थित नरमे के खेत में ले गए और उसके साथ छेड़छाड़ की। बताया जा रहा है उक्त दोनों युवकों ने नाबालिग को नशीली दवाई भी खिलाई। नाबालिग से गलत काम किए जाने की आशंका जताई जा रही है। इसके बाद परिजनों ने नाबालिग की तलाश शुरू की तो सोमवार सुबह वह नरमे के खेत में संदिग्ध अवस्था में बेहोश मिली।
यह भी पढ़ें : Haryana: प्रदेश में बने दो कुश्ती संघ, BJP सांसद-मंत्री आमने-सामने, एक-दूसरे की कार्यकारिणी को बता रहे फर्जी
पीड़िता के पिता ने मामले की सूचना 112 नंबर पर पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद ईआरवी के इंचार्ज रमेश कुमार ने मौका पर पहुंच कर बेहोश नाबालिग को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रानियां में दाखिल करवाया तथा पुलिस थाना को सूचित किया। नाबालिग की हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने सिरसा रेफर कर दिया, यहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।