{"_id":"63162fcb4d073c2fdf118514","slug":"two-wrestling-unions-formed-in-haryana-bjp-mp-minister-face-to-face","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haryana: प्रदेश में बने दो कुश्ती संघ, BJP सांसद-मंत्री आमने-सामने, एक-दूसरे की कार्यकारिणी को बता रहे फर्जी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haryana: प्रदेश में बने दो कुश्ती संघ, BJP सांसद-मंत्री आमने-सामने, एक-दूसरे की कार्यकारिणी को बता रहे फर्जी
Mon, 05 Sep 2022 10:50 PM IST
भूपेंद्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
Published by: भूपेंद्र सिंह
Updated Mon, 05 Sep 2022 10:50 PM IST
सार
खेल मंत्री संदीप सिंह की ओर से अलग कुश्ती संघ का गठन किया गया है। भारतीय कुश्ती संघ ने प्रदेश के कुश्ती संघ व जिला कार्यकारिणी को भंग कर दिया था। एक नाम के दो संघ बनने से प्रदेश के प्रशिक्षकों और पहलवानों में असमंजस की स्थिति बनी हुई है।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण और खेल मंत्री संदीप सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दो दिन पहले हरियाणा में नए कुश्ती संघ के गठन के साथ ही खेल मंत्री संदीप सिंह और भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण आमने-सामने आ गए हैं। दोनों संघ एक-दूसरे की कार्यकारिणी को फर्जी बता रहे हैं। हरियाणा कुश्ती संघ के नाम पर दो संघों का गठन होने से प्रदेश के पहलवान और प्रशिक्षक भी असमंजस में हैं। अब इस मामले में खेल मंत्री वाले संघ के पदाधिकारी प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री और केंद्रीय खेल मंत्री के साथ ही भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष से मिलने की बात कह रहे हैं।
विज्ञापन
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कुछ माह पहले कर्नाटक, महाराष्ट्र और हरियाणा कुश्ती संघों को भंग कर दिया था। इसके पीछे उन्होंने इन संघों के निष्क्रिय होने को कारण बताया था। इसके बाद गुरुग्राम में हरियाणा कुश्ती संघ के चुनाव कराकर रोहतास सिंह को अध्यक्ष और डा. राकेश को सचिव समेत सभी जिलों की कार्यकारिणी का गठन कर दिया था।
विज्ञापन
इसके बाद प्रदेश के खेल मंत्री संदीप सिंह ने शनिवार को पंचकूला में चुनाव के बाद नए हरियाणा कुश्ती संघ के नाम से दूसरा संघ बनाकर कार्यकारिणी का गठन करते हुए खुद को अध्यक्ष, तीर्थ राणा को महासचिव व अन्य पदाधिकारियों समेत सभी जिलों की कार्यकारिणी की घोषणा कर दी। अब खेल मंत्री वाला संघ राष्ट्रीय खेलों के लिए पहलवानों के लिए ट्रायल लेने की बात कह रहा है, वहीं भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने इस ट्रायल में जाने वाले पहलवानों पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
सोनीपत विश्राम गृह में पत्रकारों से बातचीत नए बनाए हरियाणा कुश्ती संघ के प्रदेश महासचिव तीर्थ राणा, साथ में उपाध्यक्ष जसबीर दोदवा।
महासचिव तीर्थ राणा ने कहा फर्जी वोटिंग हुई
पंचकूला में बनाए गए नए संघ के महासचिव एवं भाजपा के जिला अध्यक्ष तीर्थ राणा व संघ के उपाध्यक्ष जसबीर दोदवा ने सोमवार को पत्रकार वार्ता की। उन्होंने पत्रकार वार्ता में डब्ल्यूएफआई की तरफ से हरियाणा कुश्ती संघ के गठन में फर्जी वोटिंग और नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
उन्होंने बताया कि पहले से गठित जिला कार्यकारिणी के सदस्यों ने उनके संघ के पदाधिकारियों का चयन किया है। खेल मंत्री ने इस मामले में पांच लोगों की कमेटी बनाई है। दूसरे संघ के गठन को लेकर कमेटी प्रधानमंत्री, केंद्रीय गृह मंत्री, केंद्रीय खेल मंत्री और डब्ल्यूएफआई के अध्यक्ष से मिलेगी।
बृजभूषण ने कहा - खेल मंत्री संघों के अध्यक्ष नहीं हो सकते
भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष बृजभूषण शरण ने फोन पर बताया कि भारतीय कुश्ती संघ ही कुश्ती के लिए सर्वे सर्वा है। ऐसे किसी को भी नया कुश्ती संघ बनाने की इजाजत नहीं है। ऐसे तो सभी राज्यों में अलग-अलग संघ बन जाएंगे। खेल मंत्री को हरियाणा कुश्ती संघ नहीं अखिल भारतीय कुश्ती संघ बनाना चाहिए। भारतीय कुश्ती संघ ने ही हरियाणा कुश्ती संघ को भंग किया था, इसके बाद पूरी प्रक्रिया के तहत नई कार्यकारिणी का गठन किया है। किसी को आपत्ति है तो कोर्ट जाए। सभी पहलवानों और प्रशिक्षकों को पता है कि डब्ल्यूएफआई ही कुश्ती की सर्वोच्च संस्था है। सभी टीमों को चुनकर अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भेजता है। खेल मंत्री संघों के अध्यक्ष नहीं हो सकते।