फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   man shot in village Manak Diwan in Sirsa district of Haryana

सिरसा: मौत के घाट उतारने के लिए भांजे ने मामा को मारी तीन गोलियां, घायल आईसीयू में भर्ती

Thu, 27 Jan 2022 04:21 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, नाथुसरी चौपटा, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, नाथुसरी चौपटा, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Thu, 27 Jan 2022 04:21 PM IST
सार

गोलियां लगने से घायल भाल सिंह को सिरसा से हिसार रेफर किया गया है। नाथूसरी चौपटा पुलिस ने एक नामजद सहित चार अन्य लोगों पर मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
man shot in village Manak Diwan in Sirsa district of Haryana
घटना की जानकारी देते परिजन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा जिले के नाथुसरी चौपटा खंड के गांव मानक दीवान में पारिवारिक रंजिश के चलते भांजे ने मानक दीवान निवासी 60 वर्षीय मामा भाल सिंह पर फायरिंग कर दी। भाल सिंह को तीन गोलियां लगी है। वहीं बचाव के लिए पहुंचे घायल के दोनों बेटों पर भी आरोपियों ने फायरिंग कर दी। दोनों बेटों ने गांव में भागकर अपनी जान बचाई। आस पड़ोस के लोगों ने शोर मचाया तो आरोपी मौके से फरार हो गए।

विज्ञापन


वहीं घायल को सिरसा के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। यहां से डॉक्टरों ने उसे हिसार रेफर कर दिया। मामले की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची नाथूसरी चोपटा पुलिस ने वारदात स्थल का जायजा लिया और शिकायत पर राकेश कुमार निवासी खैरमपुर हिसार सहित तीन-चार अन्य लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव मानक दीवान निवासी पवन कुमार ने बताया कि वीरवार सुबह करीब 7:30 से 8 के बीच अचानक उसके घर में गोलियां चलने की आवाज सुनाई दी। गोलियों की आवाज सुनकर जब अपने कमरे से बाहर निकला तो उसका पिताजी भाल सिंह पशुओं को चारा डाल रहा था। उसी समय राकेश कुमार निवासी खैरमपुर अपने तीन चार साथियों के साथ आकर गोलियां चलानी शुरू कर दी। तो उसके पिता को 3 गोलियां लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राकेश कुमार ने पवन और उसके भाई पर भी गोलियां चलाई। दोनों ने भागकर अपनी जान बचाई। पवन ने बताया कि आरोपियों ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उन पर गोलियां चलाई है। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने नाथूसरी चोपटा थाना पुलिस को दी। गोलियों की आवाज सुनकर आसपास के घरों के लोग भी घटनास्थल पर पहुंचे तो राकेश कुमार और उसके साथी जिनके पास ब्रेजा गाड़ी थी वह भाग गए।

वहीं पड़ोसियों ने भाल सिंह को आनन फानन में सिरसा के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। जहां से गंभीर अवस्था में देखते हुए हिसार रेफर कर दिया। बताया जाता है कि भाल सिंह को तीन गोलियां लगी। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने वारदात स्थल पर 10 से 15 फायर किए।

पीड़ित का आरोप- उनकी दो बुआ की हत्या बनी फायरिंग की वजह

पवन ने बताया कि राकेश कुमार घायल भाल सिंह का रिश्ते में भांजा लगता है। उसकी एक बुआ सलोचना गांव खैरमपुर निवासी सुरेश व दूसरी बुआ सुरेश के भाई राजेंद्र पुत्र मनीराम के साथ शादी हुई थी। आरोप है कि वर्ष 2007 में राकेश के पिता सुरेश कुमार ने उसकी बुआ सलोचना की हत्या कर दी थी। जिसके बाद दोनों परिवारों में जोरदार झगड़ा हुआ था। इस झगड़े में राकेश के पिता सुरेश कुमार की मौत हो गई थी। इस मामले में उनका आपस में समझौता हो गया। इसके बाद वर्ष 2011 में राकेश के चाचा राजेंद्र ने उसकी छोटी बुआ सुमित्रा को परेशान कर कर मार दिया था। जिसका मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है। आरोप है कि राकेश ने अपने पिता की मौत का बदला लेने के लिए उनके परिवार के सदस्यों को मारने की साजिश रची और उनकी हत्या के इरादे से वीरवार को उनके घर में घुसकर गोलियां चलाई। जिसमें उसमें पिता भाल सिंह तीन गोलियां लगने से घायल हो गए।

आरोपियों की तलाश के लिए तीन टीमों का किया गठन 

वारदात को अंजाम देने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर पुलिस ने उनकी तलाश शुरू कर दी है। आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने तीन टीमों का गठन किया गया है। वहीं नाथूसरी चोपटा थाना प्रभारी सत्यवान ने बताया कि मामला दर्ज करने के बाद आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। घायल का इलाज अभी अस्पताल में चल रहा है। उसके बेटे के बयान पर राकेश सहित तीन चार अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।


गांव मानक दीवान में गोलियां चलने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची और मौके का मुआयना किया। गोली लगने से घायल भाल सिंह के पुत्र पवन कुमार के बयान पर राकेश कुमार निवासी खैरमपुर जिला हिसार और उसके तीन चार साथियों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। इसमें धारा 307, 452, आईपीसी की धारा 34, 21, 54, 59 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। -पूनमचंद, जांच अधिकारी, नाथूसरी चोपटा थाना सिरसा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed