फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Man Killed his friend in Kalanwali of Sirsa

मजाक में गई जान: सो रहे दोस्त पर डाली थी रेत, झगड़ा बढ़ा तो सिर में लोहे की रॉड से वार कर मार डाला

Thu, 14 Apr 2022 01:16 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली (सिरसा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कालांवाली (सिरसा) Published by: निवेदिता वर्मा Updated Thu, 14 Apr 2022 01:16 PM IST
सार

उमेश अपने गांव से काम के लिए ही आता था और काम के बाद लौट जाता था। लेकिन रतनेश कालांवाली एरिया में लगभग 15 वर्ष से रह रहा था। उमेश और रतनेश दोनों का गांव एक ही होने के कारण उनका आपस में बहुत प्रेम था।

विज्ञापन
Man Killed his friend in Kalanwali of Sirsa
मृतक उमेश शर्मा। - फोटो : फाइल

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के कालांवाली क्षेत्र में टाइल फैक्टरी में कार्यरत दो मजदूरों में नशे की हालत में मजाक-मजाक में झगड़ा हो गया। झगड़ा इतना बढ़ गया कि एक मजदूर ने दूसरे पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। जिससे मजदूर की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं घटना के बाद दूसरा मजदूर फरार हो गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भिजवाया। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार करीब 42 वर्षीय उमेश कुमार शर्मा अपने गांव बिशौली यूपी के ही एक मजदूर साथी रतनेश कुमार के साथ शहर के नए थाना रोड पर पुलिस स्टेशन के पास स्थित एसडी मार्बल टाइल्स फैक्टरी में काम करता था। बुधवार शाम को उमेश काम के बाद शराब पीकर फैक्टरी में ही बनी जगह पर ही सोया हुआ था। इस दौरान नशे की हालत में उसके साथी रतनेश कुमार ने मजाक में उसके ऊपर रेत डाल दी।
विज्ञापन


जिससे नींद खराब होने से गुस्साए उमेश ने रतनेश को गाली निकालनी शुरू कर दी। नशे में होने के कारण दोनों में बात गाली गलौज से मारपीट पर पहुंच गई। जिस पर उमेश ने प्लास्टिक की पाइप उठा ली और रतनेश ने वहां पर मौजूद लोहे की रॉड उठा ली। इस दौरान उमेश के प्लास्टिक की पाइप मारने से पहले ही रतनेश उसके सिर पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे उमेश बेसुध होकर नीचे गिर गया। जिस पर फैक्टरी में नहा रहे दोनों के साथी ने तुरंत फैक्टरी मालिक को सूचना दी और शहर के निजी अस्पताल के एक चिकित्सक को मौके पर बुलाकर उमेश की जांच करवाई। जांच के बाद चिकित्सक ने उमेश को मौके पर ही मृत घोषित कर दिया।

जिसके बाद फैक्टरी संचालक पूर्व सरपंच बेअंत सिंह ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी। वहीं वारदात के बाद रतनेश कुमार मौके से फरार हो गया।

दोनों का आपस में था काफी प्रेम 
ठेकेदार नरेश कुमार ने बताया कि रतनेश कुमार कालांवाली एरिया में लगभग 15 वर्ष से रहा था। उमेश और रतनेश दोनों का एक ही गांव था। दोनों अविवाहित थे और हमेशा साथ ही रहते थे। वे दोनों काम साथ में करने के अलावा खाना-पीना भी साथ ही करते थे। वारदात से पहले दोनों ने एक ही थाली में साथ खाना खाया था और साथ में ही शराब पी थी। लेकिन नशे में कुछ भी सुधबुध ना होने के चलते ही वारदात हो गई। अन्यथा वे मजाक-मजाक में हमेशा लड़ते-झगड़ते थे। लेकिन कभी भी बात इतनी नहीं बढ़ी थी। 
 

शव को कब्जे में ले लिया है और मृतक के परिजनों के आने तक सिरसा के सामान्य अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवा दिया है। आरोपी रतनेश कुमार को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होगा। - विक्रम सिंह, थाना प्रभारी कालांवाली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed