{"_id":"57f403034f1c1b940a26fe92","slug":"gangster-lorence-sirsa-sirsa","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बोला, हत्यारों को छोड़ेंगे नहीं, ऑपरेशन जारी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई बोला, हत्यारों को छोड़ेंगे नहीं, ऑपरेशन जारी
अमर उजाला ब्यूरो/सिरसा
Updated Wed, 05 Oct 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
लाॅरेंस बिश्नाेई
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व विधायक सही राम धारणियां के पोते सोनू की हत्या के लिए छोटू भाट ने असला, पैसा तथा वाहन शूटरों को उपलब्ध करवाया था। छोटू समेत पांचों से बदला लिया जाएगा। हम उन्हें छोड़ेंगे नहीं। हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा। यह बात पंजाब के कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस पूछताछ के दौरान कही। अपनी योजना के संबंध में पुलिस के समक्ष सनसनीखेज खुलासे किए। जिसे सुनकर पुलिस के भी रौंगटे खड़े हो गए।
तीन जेलों में बनी योजना, पहुंचा दिए हथियार
डबवाली के गांव सकताखेड़ा निवासी सोनू मेरी बुआ का लड़का था। वह मेरे सबसे करीब था। छोटू भाट ने उसे मारने के लिए पंजाब के शूटरों को पैसा, असला, गाड़ी सहित सब कुछ मुहैया करवाया। मैंने बदला लेने की प्लानिंग बनाई। नाभा जेल में मेरी मुलाकात मेरठ निवासी आशीष से हुई। पटियाला जेल में सोनीपत निवासी सुमित से मुलाकात हुई। दोनों असला सप्लायर हैं। इसी दौरान मुझे पटियाला से फरीदकोट जेल में ट्रांसफर कर दिया गया। वहां जैतो मंडी निवासी गोबिंद उर्फ गोबिंदा बंद था। प्लान तैयार करके उसे जमानत पर जेल से बाहर निकाला। जेल में रहते हुए व्हाट्सऍप के जरिए आशीष तथा सुमित से चार पिस्टल तथा सौ से ज्यादा कारतूस की मांग की। अबोहर निवासी सचिन उर्फ संदीप, प्रवीण उर्फ नवीन उर्फ आरजू की फोटो हथियार सप्लायरों को पहुंचा दी। व्हाट्सऍप पर हुई पूरी बातचीत के बाद दोनों ने चौटाला रोड स्थित अबूबशहर नहर की पटरी पर हथियारों की डिलीवरी दे दी। हथियार पहुंचाने के लिए तरणतारण निवासी जगमीत पहलवान की मदद ली। खुद पूरी स्थिति को व्हाट्सऍप के जरिए ट्रेक करता रहा।
बदला जरूर लेंगे
मैंने छोटू भाट पर हमले की योजना के दौरान शूटर की पहचान शेष सदस्यों से पूरी तरह से छुपाए रखी। सचिन तथा आरजू को गोबिंद की फोटो व्हाट्सऍप की। उसका नाम बताया सुल्तान। चौटाला रोड पर उनकी मुलाकात सुल्तान से करवाई। दो सितंबर को डबवाली अदालत में पेशी के दौरान छोटू भाट पर हमले के बाद राजस्थान की नौखा पुलिस ने आरोपियों को पकड़ लिया। राजस्थान पुलिस के समक्ष भी गोबिंद ने खुद को सुल्तान बताया। हालांकि सोनू की हत्या में छोटू भाट के अतिरिक्त पंजाब के रम्मी, प्रकाश, चौटाला के विक्की आदि चार युवक शामिल थे। रम्मी को पेशी के दौरान मारने के लिए योजना बनाई थी। लेकिन मौका नहीं लगा। उसकी अदालत में पेशी तथा मुलाकात पर पाबंदी है। हम पांचों से बदला जरूर लेंगे। हमारा ऑपरेशन जारी रहेगा।
विज्ञापन
(जैसा लॉरेंस बिश्नोई ने पुलिस को बताया)
जेल में इंटरनेशनल सिम का प्रयोग
पुलिस पूछताछ के दौरान सामने आया है कि पंजाब की जेलों में बैठकर गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई इंटरनेशनल सिम का प्रयोग करता है। इटली, सिंगापुर तथा न्यूयार्क के सिम को प्रयोग करने की बात स्वीकार की है। उसके पंजाब के कई एनआरआई से अच्छे संपर्क हैं। जो उसे विदेशों से पैसा भेजते हैं।
वारदात प्रयोग हुई थी राजनेता की गाड़ी
पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है कि दो सितंबर को डबवाली अदालत में हुई वारदात के दौरान हमलावरों ने जिस गाड़ी का प्रयोग किया, वह श्रीमुक्तसर साहिब के गांव जसिआना निवासी हरबिलास की है। जो एक राजनीतिक दल से जुड़ा हुआ है। जब इस संबंध में लॉरेंस से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि उसने अपने मित्र गोल्डी के जरिए गाड़ी का इंतजाम करवाया था।
अदालत ने जेल भेजा
रिमांड अवधि समाप्त होने के बाद लॉरेंस बिश्नोई समेत अबोहर निवासी सचिन उर्फ संदीप, आरजू उर्फ प्रवीण उर्फ नवीन तथा गंगा निवासी बलदेव बिश्नोई को न्यायिक दंडाधिकारी (प्रथम श्रेणी) जितेंद्र सिंह की अदालत में पेश किया। अदालत ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने के आदेश दिए।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई जेल में इंटरनेशनल सिम के जरिए व्हाट्सऍप चलाता है। सोशल मीडिया का फायदा उठाते हुए उसने हमले की योजना गढ़ी। हेरोइन सप्लायर तरणतारण निवासी जगमीत के जरिए हथियार पहुंचाए। गैंगस्टर का कहना है कि उनका ऑपरेशन जारी रहेगा। संगरिया में छात्रसंघ चुनाव के दौरान सोनू तथा उसके एक साथी की हत्या कर दी गई थी।
- सुखदेव सिंह, प्रभारी, शहर थाना, डबवाली