{"_id":"57c5d12e4f1c1bdd462cb346","slug":"gangrape-rape-by-five-man-sexual-harrasment-case-after-cm-window-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"उसने सुनाई दिल दहलाने वाली दास्तां... कैसे किया पांच लोगों ने उससे गैंगरेप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उसने सुनाई दिल दहलाने वाली दास्तां... कैसे किया पांच लोगों ने उससे गैंगरेप
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Fri, 02 Sep 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
शोषण
- फोटो : Desk
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले के बड़ागुढ़ा क्षेत्र में खेतों में घास लेने जा रही एक दलित महिला के साथ पांच लोगों ने गैंगरेप किया। उक्त लोगों ने शाम तक महिला को बंधक बनाए रखा और उसकी अस्मत लूटते रहे। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना पुलिस ने गैंगरेप के आरोप में दो सगे भाइयों व तीन अन्य लोगों के खिलाफ गैंगरेप और एससी/एसटी एक्त के तहत केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
महिला थाने में पुलिस को दिए बयान में गैंगरेप की शिकार महिला ने बताया कि वह 11 अगस्त की दोपहर खेत में घास लेने जा रही थी। रास्ते में गांव में ही रहने वाले दो लोगों ने उसका रास्ता रोका और हाथ पकड़ लिया। उसने शोर मचाया तो उक्त दोनों के तीन अन्य साथी भी उसके साथ मिल गए और वह उसका मुंह बंद करके खींचकर खेतों के बीच ले गए। उक्त लोगों में से किसी ने उसका हाथ पकड़ लिए तो किसी ने पैर। उसका मुंह भी कपड़े से बंद कर दिया गया।
विज्ञापन
इसके बाद उक्त लोगों ने बारी-बारी उसके साथ बलात्कार किया। शाम तक उसे बंधक बनाए रखा गया और बाद में उक्त सभी उसे छोड़कर फरार हो गए। सामूहिक बलात्कार से सहमी वह घर पहुंची लेकिन डर के मारे पति को कोई बात नहीं बताई। अगले दिन वह अपनी मां के घर गई और उसे सारी घटना के बारे मेें बताया। पीड़िता की मां ने दामाद को अपने पास बुलाया और उसकी पत्नी के साथ हुई सारी बात बताई।
विज्ञापन
पीड़िता का कहना है कि उसका पति और अन्य परिजन उसे लेकर बड़ागुढ़ा थाना पहुंचे। पुलिस को सारी बात बताई लेकिन बड़ागुढ़ा थाना पुलिस ने कोई सुनवाई नहीं की। इसके बाद परिवार वाले सिरसा स्थित महिला पुलिस थाने पहुंचे। महिला ने लिखित में अपनी शिकायत दी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं होने पर पीड़िता ने सीएम विंडो में मुख्यमंत्री के नाम अपनी शिकायत दी। साथ ही ािर्रवाई न होने पर जान देने की धमकी भी दी। सीएम विंडो में शिकायत करने के बाद महिला थाना पुलिस ने दो नामजद और तीन अन्य आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।