फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   fraud, police action, narendra modi, prime minister, letter to modi

पीएम मोदी ने खत पढ़ा तो सिरसा पुलिस ने की धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई

Wed, 03 Aug 2016 01:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा Updated Wed, 03 Aug 2016 01:01 AM IST
विज्ञापन
fraud, police action, narendra modi, prime minister, letter to modi
नरेंद्र मोदी - फोटो : getty

पीएमओ के निर्देश पर पुलिस ने एक कंपनी सहित उसके तीन कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। धोखाधड़ी का शिकार हुए कलांवाली निवासी विनोद कुमार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखा था। पीएम मोदी ने खत पढ़ा तो पीएमओ ने सिरसा पुलिस को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। एक साल पुराने इस मामले में पुलिस ने विनोद कुमार की शिकायत पर लखनऊ स्थित टुडे लाइव नेट शॉपिंग प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ कार्रवाई की है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार कालांवाली निवासी विनोद कुमार का मंडी में मेडिकल स्टोर है। विनोद  का कहना है कि वह टुडे लाइव नेट शॉपिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी से ऑनलाइन सामान मंगवाता था। अगस्त 2015 में उसके पास कंपनी की तरफ से फोन आया। कॉल करने वाले ने अपना नाम तरुणदत्त बताया। उसने कहा कि कंपनी की तरफ से उसको आठ लाख 35 हजार का बोनस मिला है। बोनस की टैक्स राशि डेढ़ लाख बनती है, डेढ़ लाख कंपनी के अकाउंट में जमा करवा दो।
विज्ञापन


इसके बाद कंपनी कर्मी रितु बजाज व रमेश गुप्ता ने विनोद को फोन करके कर बधाई दी और राशि जमा करवाने को बोला। विनोद ने भरोसा करके कंपनी के नोएडा स्थित इंडसइंड बैंक खाते में डेढ़ लाख रुपये जमा करवा दिए। रुपये जमा करवाने के बावजूद खाते में बोनस राशि नहीं आई। विनोद ने कंपनी के जिन नंबरों से फोन आया था, उस पर कॉल की तो सभी नंबर बंद मिले। इसके बाद उसे अहसास हुआ कि उससे धोखाधड़ी की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसी व्यवस्था करो ताकि कोई दूसरा धोखाधड़ी का शिकार न हो
विनोद का कहना है कि घटना के छह महीने बाद उसने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खत लिखकर कंपनी द्वारा उसके साथ की गई धोखाधड़ी की सारी बात बताई। उसने पीएम मोदी से आग्रह किया कि देश में ऐसी व्यवस्था करो ताकि उसकी भांति कोई दूसरा धोखाधड़ी का शिकार न हो। पीएम ने विनोद का खत पढ़ा तो पीएमओ ने सिरसा पुलिस को निर्देश दिए कि विनोद के मामले में आरोपियों पर कार्रवाई की जाए। विनोद ने बताया कि पीएमओ पत्र उसे भी मिला जिससे उसे पता चला कि पुलिस को कार्रवाई के निर्देश मिल हैं।

कालांवाली थाना पुलिस ने सोमवार को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए केस दर्ज कर लिया। विनोद का कहना है कि उसे खुशी है पीएम मोदी ने उसका खत पढ़ा जिसके धोखाधड़ी करने वालों पर कार्रवाई हो सकी। पुलिस ने धोखाधड़ी के आरोप में लखनऊ के जानकीपुरम स्थित टुडे लाइव नेटशॉपिंग प्राइवेट लिमिटेड कंपनी, कंपनी का नोएडा सेक्टर 63 स्थित बैंक में अकाउंट, तरुणदत्त, रमेश गुप्ता व रितु बजाज के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। मामले की जांच का जिम्मा एएसआई लीलू राम को सौंपा गया है। जांच अधिकारी का कहना है कि उन्होंने मामले की जांच शुरू कर दी है जल्द ही आरोपियों को गिरफ्त में लिया जाएगा।


मन की बात में  पीएम ने किया जिक्र
चार दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कार्यक्रम मन की बात में नागरिकों को मोबाइल फोन और इंटरनेट के जरिए होने वाले धोखों से बचने के लिए आगाह किया था। विनोद का कहना है कि पीएमओ की तरफ से मिले पत्र में उसे भी यही संदेश मिला था। प्रधानमंत्री ने बड़ी गंभीरता से उसके खत में लिखी बातों को पढ़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed