{"_id":"57b897434f1c1bc61a6eb5e0","slug":"farmer-thief-jail-crop-financial-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल खराब हुई तो आर्थिक तंगी के चलते की चोरी, जाना पड़ा जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फसल खराब हुई तो आर्थिक तंगी के चलते की चोरी, जाना पड़ा जेल
ब्यूरो/अमर उजाला सिरसा
Updated Sat, 20 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
thief
फसल की पैदावार अच्छी न होने से एक छोटा किसान खराब आर्थिक हालत के चलते चोरी करने पर मजबूर हो गया। उसने अपने गांव के ही सोये हुए एक व्यक्ति की जेब से ढाई हजार रुपये निकाल लिये। शिकायत के आधार पुलिस ने जांच करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर कुछ रुपये बरामद कर लिए। शनिवार को उसे अदालत समक्ष पेश किया गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार गांव घुकांवाली निवासी शंकर रात को सोया हुआ था। इसी दौरान किसी ने उसकी जेब से 2500 रुपये चुरा लिए। सुबह होने पर शंकर ने कुलवंत के खिलाफ लिखित में शिकायत दी। पुलिस ने जांच करते हुए कुलवंत से पूछताछ की तो उसने अपराध कबूल कर लिया।
विज्ञापन
जांच अधिकारी कृष्ण कुमार का कहना है कि पूछताछ में कुलवंत ने बताया कि उसके पास तीन एकड़ जमीन हैं। पिछले दो साल से फसल की पैदावार ठीक नहीं हो रही थी जिससे उसकी आर्थिक स्थिति बहुत खराब हो गई। कर्ज के बोझ तले दबे कुलवंत से परिवार का पालन पोषण करना काफी मुश्किल हो चला था। जांच अधिकारी का कहना है कि कुलवंत को रुपये की जरूरत थी और मजबूर होकर उसने शंकर की जेब से 2500 रुपये निकाले। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके उसे अदालत में पेश किया गया। अदालत ने उसे जेल भेज दिया है।
विज्ञापन