{"_id":"6b034d6c0e1ec58836e9097323a0641f","slug":"death-by-heart-attack-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हजारों का बिजली बिल देख महिला को अटैक, मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हजारों का बिजली बिल देख महिला को अटैक, मौत
अमर उजाला सिरसा/ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2015 01:48 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दक्षिण हरियाणा बिजली निगम इन दिनों बढ़े बिजली बिलों को लेकर चर्चा में है। हर उपभोक्ता निगम और सरकार को कोस रहा है। बढ़े बिलों को देखकर आम आदमी की नींद उड़ी हुई है।
विज्ञापन
सिरसा के गांव शाहपुर बेगू की ढाणी करनैल सिंह में एक महिला को 27 हजार रुपये बिजली बिल देखकर अटैक आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
महिला की इस तरह से मौत से ग्रामीणों इक्ट्ठा हो गए और विभाग की मनमानी का विरोध किया। ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार में फैसला किया कि अब कोई भी ग्रामीण बिजली बिल जमा नहीं करेगा न ही कर्मचारियों को गांव में घुसने दिया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं थाना सदर सिरसा प्रभारी का कहना है कि उनके पास ऐसी कोई शिकायत नहीं है। जबकि निगम के एसडीई का कहना है कि दो माह का इतना बिल नहीं आ सकता बकाया शामिल होगा।
विज्ञापन
इस बारे में जांच की जाएगी। बता दें कि थाना सदर सिरसा क्षेत्र के गांव शाहपुर बेगू की ढाणी करनैल सिंह में करीब 20-25 परिवार रहते हैं।
अधिकतर दिहाड़ी मजदूर हैं और आधे से अधिक के कच्चे मकान हैं। ग्रामीण तिलब राज ने आरोप लगाते हुए बताया कि मंगलवार की दोपहर बाद बिजली कर्मी धर्मपाल के घर पर बिजली का बिल देने आया था जो उसके पुत्र चिमन लाल ने प्राप्त किया।
इसके बाद धर्मपाल की 45 वर्षीय पत्नी शकुंतला ने अपने बेटे से बिल की राशि के बारे में पूछा। जब चिमन ने उसे बताया कि इस बारे बिल 27 हजार 74 रुपये का आया है तो शकुंतला को पसीने आने लगे और उसने घबराहट और धड़कन बढ़ने की बात कही।
इसके बाद वह बेहोश हो गई। परिजन उसे चिकित्सक के पास ले गए जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। इससे गांव में रोष फैल गया। मृतका के चार लड़कियां और दो लड़के हैं।
बुधवार को जब शकुंतला के अंतिम संस्कार की तैयारी की जा रही थी तो मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने फैसला किया कि अब कोई बिल जमा नहीं करेेगा जब तब उसके साथ न्याय नहीं किया जाएगा।
मौके पर मौजूद ग्रामीण मोहराबाई, साहबराम, मलकीत सिंह, महाबीर, संतोष मंगत, निर्मल, रणबीर सिंह, करनैल सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने बताया कि वे सभी परिवार मजदूरी कर अपना गुजारा करते हैं।
उन्होंने बताया कि वे सुबह आठ बजे घर से निकलते हैं और रात को घर में आते हैं। उनके घरों में एक या दो बल्ब हैं, ऐसे में वे हजारों रुपये का बिल कैसे आ जा सकता है।
जब से उनकी ढ़ाणियों में बिजली का कनेक्शन हुआ है, तभी से उनके बिल हजारों रुपये में आ रहे हैं। जब भी इस बारे में अधिकारियों से बात की जाती है तो कहते हैं की पीछे से ही आ रहा है।
यह तो भरना ही होगा उसके बाद कुछ होगा। तिलकराज ने बताया कि उनकी ढाणी में दस हजार से लेकर 30 हजार तक बिल आ रहे हैं।
बकाया शामिल हो सकता है
बिजली बिल इतना नहीं आ सकता, इस बिल में बकाया बिलों की राशि भी हो सकती है। इस प्रकार की उन्हें कोई शिकायत नहीं मिली फिलहाल वे विभागीय कार्य से फतेहाबाद आए हुए हैं, लौटने के बाद ही मामले की जांच कर कुछ कहा सकता है।
ओपी विश्नोई एसडीई नाथसुरी चौपटा फीडर
हां ऐसा हुआ
मैं आज गांव से बाहर हूं पर बिल देखकर महिला की मौत की खबर मिली है, बिल ज्यादा आने के बारे में ग्रामीण कहते हैं। गांव लौटने के बाद ग्रामीणों से मिलकर अगली कार्यवाही के बारे मेें विचार करेंगे।
टहल सिंह, निवर्तमान सरपंच प्रतिनिधि शाहपुर बेगू
कोई शिकायत नहीं मिली
मेरे पास कोई शिकायत नहीं आई है और न ही उन्हें इस बारे में कोई जानकारी है।
बलवंत सिंह थाना सदर सिरसा प्रभारी