फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Dead body of young man found hanging in house in Sirsa

Sirsa: दोस्तों के साथ हुई लड़ाई, घर में फंदे से लटका मिला युवक का शव, परिजनों ने लगाए हत्या के आरोप

Fri, 14 Apr 2023 01:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Fri, 14 Apr 2023 01:08 PM IST
सार

मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि उसका 22 वर्षीय लड़का युवराज शहर की मोहंता मार्केट में एक दुकान पर काम करता है और वह नोहरिया बाजार में रहते है। वहीं उन्होंने बताया कि बीते दिन वीरवार रात उसके दोस्त उसे बुलाकर ले गए और मोहंता मार्केट में उसके साथ मारपीट की।

विज्ञापन
Dead body of young man found hanging in house in Sirsa
मृतक के परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिरसा के नोहरिया बाजार में संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक की मौत हो गई। युवक घर पर ही फंदे के साथ लटका हुआ मिला। वहीं परिजनों ने मृतक के दोस्तों पर मारपीट करने के चलते मौत होने के आरोप लगाए है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने मृतक के शव को नागरिक अस्पताल में रखवाया है। 

विज्ञापन


पिता बोलाः रात को दोस्तों ने की थी युवराज से मारपीट, बाद में कर दिया था घर पर पत्थरों से हमला 
मृतक के पिता बलदेव सिंह ने बताया कि उसका 22 वर्षीय लड़का युवराज शहर की मोहंता मार्केट में एक दुकान पर काम करता है और वह नोहरिया बाजार में रहते है। वहीं उन्होंने बताया कि बीते दिन वीरवार रात उसके दोस्त उसे बुलाकर ले गए और मोहंता मार्केट में उसके साथ मारपीट की। इसके पश्चात उसके दो दोस्त उसे घर पर छोड़ने गए थे। यहां पर युवराज ने एक युवक को थप्पड़ मार दिया था। जिसके पश्चात उक्त युवक ने अपने साथियों को बुला लिया।
विज्ञापन


करीब 15 से 20 युवकों ने उसके घर पर आकर हमला कर दिया और उनके साथ मारपीट की थी। जिसके चलते उसने परेशान होकर फंदा लगाकर मौत हो गई। हालांकि शहर थाना पुलिस अब मामले की जांच में जुटी हुई है। पुलिस की ओर मृतक के परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे है। पीड़ित परिवार की ओर से पांच युवकों के नाम भी पुलिस को दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed