फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   CDLU guard looted in Sirsa

सिरसा: ड्यूटी कर लौट करे सीडीएलयू के गार्ड पर हमला, पांच हजार रुपये की नकदी लूटी

Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Wed, 04 May 2022 12:15 AM IST
सार

गार्ड को हाथ पर कापा मारा जिससे उसकी एक अंगुली कट गई। घायल गार्ड नागरिक अस्पताल में भर्ती है।

विज्ञापन
CDLU guard looted in Sirsa
अस्पताल में भर्ती पीड़ित। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के सिरसा में सीडीएलयू से ड्यूटी खत्म कर लौट रहे सुरक्षा कर्मी पर तीन बदमाशों ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। इस दौरान कर्मी के एक हाथ की अंगुली भी कट गई। बदमाश उससे पांच हजार रुपये लूट कर फरार हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है। 

विज्ञापन


सीडीएलयू के चत्तरगढ़पट्टी क्षेत्र में स्थित गेट पर अहमदपुर निवासी संदीप कुमार की ड्यूटी लगी हुई है। शाम को वह ड्यूटी खत्म कर अपने घर अहमदपुर जा रहा था, कि चत्तरगढ़पट्टी स्थित चार बदमाशों ने तेजधार हथियार से संदीप पर हमला कर दिया। बदमाशों ने हथियार से उसके सर पर वार करने का प्रयास किया, लेकिन संदीप ने बचाव के लिए हाथ आगे किया तो उसके हाथ की एक अंगुली ही कट गई।  
विज्ञापन


गंभीर रुप से घायल संदीप को लोगों ने उसे नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया। वहीं पीड़ित ने बताया कि उक्त बदमाश चत्तरगढ़ पट्टी के रहने वाले है और हमला कर उन्होंने उससे पांच हजार रुपये की नकदी भी छीन ली। पुलिस को मामले की शिकायत की गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed