फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   Bolero fell into Rajasthan Canal in Dabwali bodies of four youths recovered

डबवाली में गाड़ी में मिली चार लाशें: राजस्थान नहर में गिरी बोलेरो, छह दिन से लापता थे चारों युवक

Fri, 18 Jul 2025 04:11 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, डबवाली (हरियाणा) Published by: अंकेश ठाकुर Updated Fri, 18 Jul 2025 04:11 PM IST
सार

हरियाणा के डबवाली में राजस्थान नहर में पानी में डूबी बोलेरो से चार युवकों के शव मिले हैं। चारों गाड़ी समेत नहर में डूब गए थे। चारों युवक छह दिन से लापता थे।

विज्ञापन
Bolero fell into Rajasthan Canal in Dabwali bodies of four youths recovered
नहर से बोलेरो बरामद। - फोटो : संवाद

विस्तार

हरियाणा के सिरसा के उपमंडल डबवाली के गांव कालूआना से पिछले 6 दिनों से लापता चार युवकों के शव बरामद किए गए हैं। शुक्रवार सुबह गांव अबूबशहर के पास स्थित कालातीतर व कालुआना पुल के बीच राजस्थान नहर में मिली बोलेरो गाड़ी से चारों के शव बरामद हुए हैं। गाड़ी की लोकेशन ट्रैक किए जाने पर इसका खुलासा हुआ है। गोताखोर की मदद से नहर में गाड़ी की तलाश की गई। गाड़ी से चारों युवकों के शव बरामद हो चुके है जिन्हें बाहर निकाला गया है।  

विज्ञापन


गौरतलब है कि उपमंडल के गांव कालुआना से बीती 13 जुलाई की रात चार युवक बलबीर निवासी गणेशगढ़ राजस्थान, रायसिंह, विनोद उर्फ बिंदर और रवींद्र उर्फ चौथ राम गांव कालूआना राजस्थान के गांव गणेशगढ़ जाने के लिए बोलेरो से निकले थे और अगली सुबह से ही इन युवकों के फोन बंद मिले। परिजन इनकी तलाश कर रहे थे। परिवार वालों ने शिकायत पुलिस में भी दर्ज करवाई थी।
विज्ञापन




परिजनों ने आसपास के क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। पुलिस की मदद से दूर-दराज के इलाकों में भी तलाश की जा रही थी। आसपास के कैमरों की फुटेज खंगालने पर परिजनों को सीसीटीवी फुटेज में युवकों की आखिरी लोकेशन राजस्थान नहर के पास मिली। इससे आशंका हुई कि कार नहर में गिर गई होगी। इसके बाद गोताखोरों ने नहर में गाड़ी व युवकों की तलाश की। शुक्रवार को सर्च के दौरान नहर की तलहटी में बोलेरो मिली, जिसमें सवार होकर उक्त चारों युवक घर से निकले थे। इसके बाहर पानी में एक युवक का शव बह रहा जो विनोद उर्फ बिंदर का था। इसके बाद तलाश करने पर इसमें से बाकी बचे तीनों युवकों के शव गाड़ी के अंदर से ही बरामद किए गए और हाइड्रा की मदद से बलेरो को बाहर निकाला गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी शैलेंद्र कुमार ने बताया कि लोकेशन के आधार पर गाड़ी का सुराग लगा था, जिसके बाद गोताखोरों की मदद से सर्च अभियान चलाया गया था जिसमें चारों युवकों के शव गाड़ी से बरामद हो गए है और गाड़ी को भी नहर से बाहर निकाला जा चुका है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए डबवाली के सामान्य अस्पताल में पहुंचाया गया है। जहां नियमानुसार कार्यवाही कर शवों का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिए हैं। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में कुछ संदिग्ध नजर नहीं आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed