{"_id":"6aa449016c14cbd4a20b5164","slug":"one-cot-inside-the-jail-one-cot-outside-bhuras-associate-creates-a-reel-fir-registered-meerut-news-c-72-1-mct1010-159253-2026-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर...भूरा के साथी ने बनाई रील, प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर...भूरा के साथी ने बनाई रील, प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
- जेल में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा मिलने गए थे आरोपी
एसएसपी के आदेश पर मेडिकल थाना पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। धमकी और फायरिंग करने के मामले में चौधरी चरण सिंह जिला कारागार में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटे फिरोज उर्फ भूरा से मिलने गए हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती के भाई शहजाद मेवाती साथियों समेत जेल के बाहर नजर आए। उन्होंने जेल के बाहर “एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर” जैसे गानों पर रील बनाकर इंस्टाग्राम समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल कर दी। मामला एसएसपी बीबीजीटीएस मूर्ति तक पहुंचा तो उन्होंने एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले को कार्रवाई के निर्देश दिए। मेडिकल थाना पुलिस ने शहजाद मेवाती और चार अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
चौधरी चरण सिंह जिला कारागार के बाहर का एक वीडियो शुक्रवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो में कुछ युवक जेल के बाहर खड़े नजर आ रहे हैं। पीछे जेल की ऊंची दीवारें और मुलाकात के लिए इंतजार करते लोग दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में हरियाणवी गाना बज रहा है, जिसके बोल हैं-''एक खटोला जेल के भीतर, एक खटोला जेल के बाहर।''
एसपी सिटी ने बताया कि हाजी याकूब कुरैशी के जेल में बंद जेल में बेटे फिरोज उर्फ भूरा से मिलने के लिए जिलाबदर हिस्ट्रीशीटर नदीम मेवाती का भाई शहजाद मेवाती अपने साथियों के साथ गया था। जिसने टशनबाजी दिखाने के लिए रील बनाई। जिसको सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। शहजाद मेवाती के साथ वायरल वीडियो में कौन-कौन है, इसकी पहचान कराई जा रही है। इस मामले में मेडिकल पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
अदनान नहीं चढ़ा पुलिस के हत्थे, चला रहा मोबाइल
मेरठ। कोतवाली के सराय बहलीम में असलम पहलवान को धमकी देने के मामले में पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज उर्फ भूरा के जेल जाने के बाद अब पुलिस उसके साथी अदनान की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। अभी पुलिस को अदनान का सुराग नहीं लगा है। जबकि पीड़ित पक्ष का आरोप है कि अदनान मोबाइल चला रहा है और पुलिस उसको पकड़ नहीं पा रही है। एसपी सिटी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। दो अज्ञात की पहचान भी वीडियो के माध्यम से की जा रही है।
-- -- -- -- -- -- --