{"_id":"6aa447c717def4a92908251a","slug":"key-chitta-synthetic-drug-smuggler-arrested-from-punjab-bilaspur-news-c-92-1-bls1001-167531-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bilaspur News: चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर पंजाब से गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bilaspur News: चिट्टे के मामले में मुख्य तस्कर पंजाब से गिरफ्तार
विज्ञापन
बैकवर्ड लिंकेज जांच में डिजिटल साक्ष्यों और मनी ट्रेल से तस्कर तक पहुंची पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बिलासपुर। जिला पुलिस ने नशे की आपूर्ति के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चिट्टे के मुख्य तस्कर को पंजाब के फतेहगढ़ साहिब से गिरफ्तार किया है। पुलिस की स्पेशल डिटेक्शन टीम ने चार सितंबर को बस की चेकिंग के दौरान जीरकपुर निवासी अमित गुप्ता से 37.17 ग्राम चिट्टा बरामद किया था। इसके बाद पुलिस ने बैकवर्ड लिंकेज जांच शुरू की।
जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्यों और पैसों के लेन-देन के आधार पर पुलिस मुख्य तस्कर तक पहुंची। टीम ने फतेहगढ़ साहिब में दबिश देकर 52 वर्षीय जगतार सिंह निवासी रंधावा कॉलोनी को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी हिमाचल के विभिन्न क्षेत्रों में चिट्टे की सप्लाई से जुड़ा है।
जगतार सिंह के खिलाफ पंजाब में चिट्टा तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास, आर्म्स एक्ट और अन्य अपराधों के आठ मामले दर्ज हैं। इनमें 2013, 2014, 2015 और 2018 के एनडीपीएस एक्ट के मामले शामिल हैं। वर्ष 2026 में भी उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है।
विज्ञापन
एसपी अभिषेक धीमान ने कहा कि नशे की सप्लाई चेन को जड़ से खत्म करने के लिए बैकवर्ड लिंकेज पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अन्य आरोपियों की भूमिका की भी जांच जारी है।