फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Fatehabad News ›   "Your Ram is your protector..." First they beat him, then told him to fold his hands and say, "Long live the poacher gang."

Fatehabad News: तेरा राम है रुखाला...पहले पीटा फिर कहा, हाथ जोड़कर बोल-शिकारी गैंग जिंदाबाद

Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद Updated Fri, 11 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
"Your Ram is your protector..." First they beat him, then told him to fold his hands and say, "Long live the poacher gang."
रतिया। पुरानी रंजिश के चलते रामनगर निवासी रंजीत उर्फ टुन्ना को कुछ युवकों ने घेरकर एक कमरे में बंद कर दिया और लाठी-डंडों व सीमेंट के ब्लॉक से घसीट-घसीटकर बेरहमी से पीटा गया। हमलावरों ने मारपीट का वीडियो हरियाणवी गाना बच सके तो बच तेरा राम है रुखाला (रखवाला) लगाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया।
विज्ञापन


वीडियो में घायल युवक रहम की गुहार लगाता दिख रहा है जबकि आरोपी उससे हाथ जुड़वाकर शिकारी गैंग जिंदाबाद बुलवा रहे हैं। शरीर में कई जगह फ्रैक्चर होने के कारण रंजीत को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है।
विज्ञापन


शिकारी गैंग से जुड़ा है विवाद, पहले भी दर्ज हुआ थी प्राथमिकी



घायल के पिता इंद्रपाल (ऑटो चालक) ने पुलिस को बताया कि रंजीत पिछले कुछ समय से सिरसा में रह रहा था और दो-तीन दिन पहले ही घर लौटा था। रात को किसी परिचित से मिलकर लौटते समय रास्ते में घात लगाए बैठे आरोपियों ने उसे घेर लिया। पिता के अनुसार, रंजीत का चार-पांच महीने पहले ''''शिकारी गैंग'''' से जुड़े सुमित नामक युवक के साथ विवाद हुआ था। तब रंजीत व उसके साथियों ने सुमित के पक्ष से मारपीट की थी, जिस पर रंजीत के खिलाफ केस भी दर्ज हुआ था। इसी पुरानी रंजिश के कारण इस वारदात को अंजाम दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन








पुलिस के आने से पहले भागे आरोपी, जांच शुरू :



घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी पुलिस के आने से पहले ही फरार हो गए। शहर थाना प्रभारी विजेंद्र हुड्डा ने बताया कि दो पक्षों की पुरानी रंजिश का यह मामला है। पुलिस टीम घायल के बयान दर्ज करने के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज पहुंच चुकी है। पीड़ित के बयान और मामले की गहन जांच के आधार पर आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।


पांच आरोपियों को किया काबू :

इस मामले में शुक्रवार शाम को सीआईए ने पांच आरोपियों को काबू किया है। पुलिस प्रवक्ता विनोद कुमार का कहना है कि सोशल मीडिया पर फतेहाबाद पुलिस की पैनी नजर है। मामले में प्राथमिकी दर्ज की जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed