{"_id":"6aa44767fb61149cf0030d62","slug":"thieves-broke-the-locks-of-three-houses-and-made-off-with-cash-and-jewelry-from-two-of-them-auraiya-news-c-211-1-akb1003-151418-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े, दो मकानों से नकदी-जेवर पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: चोरों ने तीन घरों के ताले तोड़े, दो मकानों से नकदी-जेवर पार
Fri, 11 Sep 2026 11:54 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 11 Sep 2026 11:54 PM IST
विज्ञापन
औरैया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भगौतीपुर सरैया गांव में बृहस्पतिवार रात चोरों ने तीन मकानों को निशाना बनाया। चोर दो घरों से नकदी और जेवर पार कर दिए, जबकि तीसरे मकान में ताले तोड़ने के बावजूद कुछ भी ले जा नहीं सके। शुक्रवार सुबह परिजन को घटना की जानकारी हुई। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की।
गांव भगौतीपुर सरैया में देर रात चोर सर्वेश कुमार के मकान के पीछे से छत पर चढ़े और खुले जाल के रास्ते घर के अंदर पहुंचे। बिजली न होने के कारण परिवार के लोग बरामदे में सो रहे थे। चोरों ने कमरे और संदूक के ताले तोड़कर सर्वेश की छोटी बहू लक्ष्मी देवी के जेवर पार कर दिए।
इसके बाद चोर विनेश कुमार के घर पहुंचे। यहां भी कमरे और बक्से के ताले तोड़कर करीब 15 हजार रुपये और जेवर पार किए। तीसरे घटना में चोर आनंद सिंह के बंद मकान में घुसे और ताले तोड़े, लेकिन अंदर रखा भारी सामान होने की वजह ले जा नहीं सके। सुबह घरों में सामान बिखरा और टूटे ताले देखकर परिजन को चोरी की जानकारी हुई।
विज्ञापन
कोतवाली प्रभारी जितेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की है, सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।