{"_id":"6aa4483ce08b5a6f64017116","slug":"married-woman-dies-of-electrocution-at-her-maternal-home-hamirpur-news-c-223-1-hmp1028-144940-2026-09-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hamirpur News: मायके में करंट लगने से विवाहिता की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hamirpur News: मायके में करंट लगने से विवाहिता की मौत
विज्ञापन
भरुआ सुमेरपुर। बिवांर थानाक्षेत्र के कल्ला निवासी अनुज कुमार कबीर की पत्नी का उसके मायके में करंट लगने से मौत हो गई। सूचना पर पहुंचे ससुरालीजन उसके मायके किसवाही पहुंचकर महिला के शव को गांव ले आए हैं। घटना की सूचना मिलने पर पति परदेश से गांव आ रहा है।
कल्ला के प्रधान शिवशरण प्रजापति ने बताया कि गांव निवासी अनुज कुमार परदेश में रहकर मजदूरी करता है। उसकी पत्नी पत्नी पूजा (22) अपने मायके किसवाही गई हुई थी। शुक्रवार को फर्राटा पंखा में उतरे करंट की चपेट में आ गई जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर ससुरालीजन उसके गांव पहुंचकर पूजा के शव को कल्ला ले आए और घटना की सूचना उसके पति अनुज को दी।
अनुज परदेश से गांव आने के लिए रवाना हो गया है। घटना की सूचना मिलने पर सपा के राष्ट्रीय सचिव संजय यादव के साथ अन्य सपाई पीड़ित परिवार के घर पहुंच कर उनको ढांढस बांधते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया।