फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   afim, drug, 34 lakh found, box, police, sirsa

अफीम की सूचना पर पुलिस का छापा, नशा नहीं संदूक में मिले 34 लाख रुपये

Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा
ब्यूरो / अमर उजाला , सिरसा Updated Mon, 25 Jul 2016 12:49 AM IST
विज्ञापन
afim, drug, 34 lakh found, box, police, sirsa
रुपये डबल - फोटो : Desk
डिंग थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव मोरीवाला के एक घर में छापेमारी की। पुलिस को जानकारी मिली थी कि घर में 20 किलोग्राम अफीम संदूक में रखी हुई है। घर में मौजूद लोग डिंग पुलिस को तलाशी लेने से रोकने लगे तो थाना प्रभारी ने सर्च वारंट लेकर घर की तलाशी ली। हालांकि पुलिस को संदूक से अफीम तो नहीं मिली लेकिन 34 लाख रुपये संदूक से बरामद हुए। ये रुपया कहां से आया कोई भी परिजन इसका जवाब नहीं दे सका। पुलिस ने आयकर विभाग को घटना की जानकारी दी और सारा रुपया सील करके डिंग थाने में रख दिया। अवकाश होने के कारण आयकर विभाग का कोई अधिकारी न तो मौके पर पहुंचा और न ही पुलिस थाने।
विज्ञापन


 डिंग थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अवतार को मुखबिर से सूचना मिली की गांव मारीवाला निवासी मक्खन सिंह के घर में भारी मात्रा में अफीम है और उसने संदूक में छुपा रखी है। मक्खन सिंह और उसके परिवार पर मादक पदार्थ तस्करी के कई केस दर्ज है इस कारण डिंग थाना प्रभारी ने अपने टीम के साथ मक्खन सिंह घर सुबह आठ बजे छापा मार दिया। घर में मौजूद लोगों ने पुलिस को अंदर घुसने नहीं दिया तो डीएसपी हेड क्वार्टर विजय कक्कड़ को मौके पर बुलवाकर सर्च वारंट लिया गया। इसके बाद पुलिस वाले घर में घुसे और तलाशी लेनी शुरू कर दी। पुलिस ने संदूक खोला तो उसमें अफीम तो नहीं मिली लेकर पूरा संदूक नोटों की गड्डीयों से भरा हुआ था। पुलिस ने नोट गिरने शुरू किए तो 34 लाख 54 हजार 900 रुपये गिनती पहुंची। पुलिस अधिकारियों ने मक्खन सिंह से इन रुपयों के बारे में पूछा तो वह संतोष जनक जवाब नहीं दे पाया। थाना प्रभारी अवतार सिंह ने आयकर विभाग को घटना जानकारी दी। कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचने पर पुलिस ने सारा रुपया सील करके थाने में रख लिया। 
विज्ञापन


थाना प्रभारी का कहना है कि अफीम की जगह रुपया मिलने के बाद मामला आयकर विभाग से जुड़ गया है। सारा रुपया उन्हें सौंप दिया जाएगा और आयकर विभाग आगे की जांच पड़ताल करेगा। मक्खन सिंह व उसके परिवार के कई लोगों के खिलाफ तस्करी के मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed