फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   शराब से लदे कैंटर से 200 पेटी देसी शराब बरामद, 2 काबू

शराब से लदे कैंटर से 200 पेटी देसी शराब बरामद, 2 काबू

Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
शराब से लदे कैंटर से 200 पेटी देसी शराब बरामद, 2 काबू
कैंटर से 200 पेटी देसी शराब बरामद, 2 काबू
विज्ञापन

डबवाली। पुलिस के विशेष अभियान प्रबल प्रहार के तहत सीआईए डबवाली पुलिस ने गांव डबवाली क्षेत्र से नेशनल हाईवे से एक कैंटर को कब्जे में लिया है। जिसमें से 200 पेटी (2400 बोतल) देसी शराब बरामद हुई है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों जसविंद्र सिंह पुत्र सुरजीत सिंह व बलविंद्र सिंह पुत्र अमीर सिंह निवासियान सीड फार्म अबोहर जिला फाजिल्का पंजाब को काबू कर लिया। पुलिस ने कैंटर व शराब कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ शहर डबवाली थाना में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है। सीआईए डबवाली की एक पुलिस टीम गश्त व चेकिंग के दौरान गांव डबवाली में मौजूद थी। इसी दौरान पुलिस पार्टी को सूचना मिली कि गांव डबवाली में नेशनल हाइवे पर खड़े एक कैंटर में शराब भरी हुई है। जिसे तस्करी कर ले जाया जाना है। सूचना पाकर सीआईए डबवाली की एक टीम ने मौके पर दबिश देकर आरोपियों को काबू कर शराब से लदे कैंटर को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed