{"_id":"5af352244f1c1b5d098b9149","slug":"91525895716-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की धरपकड़ शुरू","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों की धरपकड़ शुरू
Updated Thu, 10 May 2018 01:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले 15 लोग काबू
सिरसा। शराब तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए शहर थाना सिरसा पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में अवैध रूप से अहाता चलाने और सार्वजनिक स्थल पर शराब पीने वाले पांच लोगों को काबू किया है। इनमें रणजीत निवासी मीरपुर, देवीलाल निवासी गिदडवाली, राजेंद्र निवासी वाहिया, अमरजीत व बलबीर निवासियान रानिया रोड शामिल हैं। एक अन्य मामले में शहर थाना पुलिस ने रानिया गेट क्षेत्र से अवैध अहाता चलाने और वहां शराब पीने वाले पांच लोगों संजू व विजय कुमार निवासियान रानिया गेट, हेम सिंह निवासी ए ब्लॉक, दीपक व कुलवंत निवासियान थेहड मोहल्ला को काबू किया।
शहर थाना पुलिस ने सोनू पुत्र कृपाल सिंह निवासी डबवाली रोड को 17 बोतल देसी शराब के साथ सुरखाब चौक क्षेत्र से, जबकि उमरकांता पुत्र सुमेश निवासी चत्तरगढ़पट्टी को 10 बोतल देसी शराब के साथ डबवाली रोड क्षेत्र से काबू किया। संजय खान पुत्र गुल्ली मोहम्मद निवासी चत्तरगढ़पट्टी सिरसा को साढ़े 25 बोतल देसी शराब के साथ डबवाली रोड, जबकि प्रवीन पुत्र भागीरथ निवासी नौहरिया बाजार सिरसा को 7 पेटी देसी शराब के साथ रानिया गेट क्षेत्र से काबू किया। शहर थाना सिरसा पुलिस ने सुभाष पुत्र भंवरलाल निवासी रामनगरिया को 10 बोतल देसी शराब के साथ रामनगरिया क्षेत्र से काबू किया। उपरोक्त सभी आरोपियों के खिलाफ थाना शहर सिरसा में आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है।