फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सरकारी फंड से गड़बड़ी करने वाले गांव भुर्टवाला स्कूल के प्राचार्य पर विभाग ने कसा शिकंजा

सरकारी फंड से गड़बड़ी करने वाले गांव भुर्टवाला स्कूल के प्राचार्य पर विभाग ने कसा शिकंजा

Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
Updated Sun, 26 Aug 2018 12:53 AM IST
विज्ञापन
सरकारी फंड से गड़बड़ी करने वाले गांव भुर्टवाला स्कूल के प्राचार्य पर विभाग ने कसा शिकंजा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। सरकारी फंड की राशि में गड़बड़ी करने के मामले में क्षेत्र के गांव भुर्टवाला के सरकारी स्कूल में तैनात प्राचार्य सुभाष लाल पर विभाग ने शिकंजा कस दिया है। विभाग ने प्राचार्य के पर्सनल खातों से निकासी के साथ-साथ प्राचार्य का वेतन भी रोकने के निर्देश जारी किए हैं। वहीं मामले की जांच के लिए विभाग की ओर से तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जिसमें ऐलनाबाद की बीईओ राजेश चौहान, कुत्ताबढ़ स्कूल के प्राचार्य गिरधारीलाल व ऐलनाबाद कन्या स्कूल के प्राचार्य रामप्रसाद श्योराण शामिल हैं। ये कमेटी सोमवार को मामले की जांच कर रिपोर्ट जिला शिक्षा अधिकारी को सौंपेगी। जिसके बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
ये है मामला: बता दें कि गांव भुर्टवाला के सरकारी स्कूल में तैनात प्राचार्य सुभाष लाल के पास भुर्टवाला स्कूल के साथ-साथ गांव कर्मशाना के स्कूल की डीडी पावर भी है। विभाग की ओर से स्कूलों को कई प्रकार के फंडों के माध्यम से ग्रांट उपलब्ध करवाई जाती है। जो सरकारी खाते में आती है। विभाग की ओर से गांव भुर्टवाला के सरकारी स्कूल के सरकारी खाते में 8 माह पूर्व करीब 8-9 लाख रुपये की ग्रांट अलग-अलग कार्यों के लिए आई थी। ग्रांट की राशि प्राचार्य सुभाष लाल ने बिना किसी को बताए सरकारी खाते से ऑनलाइन ट्रांसफर कर ली। यही नहीं प्राचार्य ने गांव कर्मशाना के भी स्कूल के खाते में आई 3 से 4 लाख रुपए की राशि गुपचुप तरीके से खुर्द-बुर्द कर दी। ग्रामीणों को करीब सप्ताह पूर्व जब फंड की राशि में गड़बड़ी करने को लेकर पता चला तो स्कूल में दो बार बैठक भी की गई। बैठक में प्राचार्य टाल-मटोल करता रहा। जिसके बाद किसी व्यक्ति ने मामला डीईओ के संज्ञान में ला दिया। डीईओ ने मामले की गंभीरता को देखते हुए ऐलनाबाद बीईओ राजेश चौहान के नेतृत्व में तीन सदस्यों की एक कमेटी मामले की जांच के लिए नियुक्त की। कमेटी सोमवार को मामले की जांच की डीईओ को रिपोर्ट सौंपेगी। रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सरकारी खाते से हर महीने 25 हजार से अधिक की राशि नहीं निकल सकती:
वहीं नियमों की बात करें तो सरकारी खाते से हर महीने 25 हजार रुपये से अधिक की राशि नहीं निकलवाई जा सकती। प्राचार्य सुभाष लाल इस बात से भली भांति परिचित था। प्राचार्य ने या तो राशि ऑनलाइन ट्रांसफर की है या फिर किसी और तरीके से राशि निकालकर गड़बड़ी की है। प्राचार्य ने राशि कैसे निकलवाई और क्या किया, ये तो कमेटी की सोमवार को होनेे वाली जांच में ही सामने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


-गांव भुर्टवाला व कर्मशाना के सरकारी स्कूलों के खातों में आई सरकारी राशि में प्राचार्य द्वारा गड़बड़ी की शिकायत मिली है। मामले की जांच के लिए ऐलनाबाद बीईओ की अध्यक्षता में तीन सदस्यीय कमेटी बनाई गई है। जो सोमवार को जांच रिपोर्ट सौंपेगी। जांच रिपोर्ट के बाद ही आगामी कार्रवाई की जाएगी। विभाग की ओर से प्राचार्य सुभाष लाल के पर्सनल खातों पर भी रोक लगा दी गई है और वेतन भी रोकने के आदेश जारी किए गए हैं।
-डॉ. यज्ञदत्त वर्मा, डीईओ सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed