फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   कोर्ट कॉलोनी में चोरों ने मकान में सेंध लगाकर चुराए जेवरात व नगदी, गंगानगर गया हुआ था परिवार

कोर्ट कॉलोनी में चोरों ने मकान में सेंध लगाकर चुराए जेवरात व नगदी, गंगानगर गया हुआ था परिवार

Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
कोर्ट कॉलोनी में चोरों ने मकान में सेंध लगाकर चुराए जेवरात व नगदी, गंगानगर गया हुआ था परिवार
घर से लाखों के गहने और नकदी चोरी
विज्ञापन

सिरसा। शहर की कोर्ट कॉलोनी स्थित एक मकान में चोरों ने सेंध लगाकर लाखों के गहने और हजारों रुपये चोरी कर लिए। घटना के समय मकान मालिक परिवार सहित गंगानगर गया हुआ था। शुक्रवार को परिवार वापस घर लौटा तो कमरे के ताले टूटे हुए मिले। घटना की सूचना मिलने पर बस अड्डा चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मकान मालिक शंकर लाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ अभियोग दर्ज किया है।

कोर्ट कॉलोनी निवासी शंकर लाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 14 अगस्त को वह परिवार समेत गंगानगर रिश्तेदारी में गया था। उसने मकान को ताला लगाकर चाबी पड़ोसी को दे दी। शुक्रवार शाम को घर लौटने के बाद उसके बड़े पुत्र निरंजन ने मेन गेट का ताला खोला। अंदर जाकर देखा तो कमरे का गेट खुला हुआ था और सारा सामान बिखरा पड़ा था वहीं अलमारी से करीब साढ़े छह तोले स्वर्ण जेवरात व 50 हजार रुपये की नगदी नदारद मिली। इसके बाद पड़ोस में लगे सीसीटीवी की वीडियो फुटेज देखी तो पता लगा कि 16 अगस्त की रात करीब साढ़े नौ बजे दो युवक मकान के समक्ष खड़े दिखाई दिए। इनके पास बड़ा पेचकस था। वीडियो देखने के बाद मकान मालिक शंकर लाल ने घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर तथ्य जुटाए। जांच अधिकारी राम सिंह का कहना है कि शंकर लाल की शिकायत पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। गली में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed