{"_id":"5b78796c42c7924675342045","slug":"81534622060-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीनी विवाद में भिड़े 2 पक्ष, लोगों व पुलिस ने किया बीच-बचाव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जमीनी विवाद में भिड़े 2 पक्ष, लोगों व पुलिस ने किया बीच-बचाव
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जमीन विवाद में भिड़े दो पक्ष, पुलिस ने किया बीच-बचाव
ओढां। गांव नुहियांवाली में जमीन व घर के विवाद को लेकर दो पक्षों आपस में भिड़ गए। अगर पुलिस व ग्रामीण स्थिति न संभालते तो कोई अप्रिय घटना हो सकती थी। फिलहाल पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने में तलब किया है।
जानकारी के अनुसार जैनाराम नामक व्यक्ति के इकलौते पुत्र की आकस्मिक मौत हो जाने के बाद अपनी करीब 13 एकड़ भूमि में से 7 एकड़ भूमि अपने 2 भतीजों के नाम कर दी। एक पक्ष का आरोप है कि जैनाराम ने अपना घर भतीजों को दे दिया। जिसके बाद जैनाराम की पत्नी विद्या देवी अपनी बेटी रूकमा देवी के पास चली गई। रूकमा देवी के अनुसार उसके पिता की जमीन में उसका भी हिस्सा बनता है। लेकिन उसके पिता ने 7 एकड़ भूमि अपने भतीजों के नाम कर दी। आरोप है कि उसकी मां को घर से निकाल दिया गया। इस मामले को लेकर कुछ दिन पूर्व पंचायत हुई थी। जिसमें ये फैसला हुआ था कि जेना राम साढ़े 3 एकड़ भूमि व घर अपनी पत्नी विद्या देवी को देगा। फैसले के मुताबिक भूमि की मलकियत तो दे दी गई। लेकिन जैना राम के भतीजों ने मकान खाली नहीं किया। शनिवार को उस समय विवाद खड़ा हो गया जब जैनाराम का दामाद महेन्द्र, लडक़ी रूकमा सहित अन्य लोग विद्या देवी को साथ लेकर कसुंबी नुहियांवाली पहुंचे। महेंद्र का आरोप है कि जैनाराम के भतीजे राजकुमार व शीशपाल, उनकी पत्नी सरस्वती व रोशनी ने उनके साथ मारपीट की। तो वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि महेन्द्र व अन्य ने उनकी सामान जबरन बाहर फेंक दिया। इस बात को लेकर दोनों पक्ष भिड़ गए। सूचना पाकर बड़ी संख्या में लोग पहुंचे तो वहीं ओढां पुलिस ने भी मौके पर पहुंची और स्थिति पर काबू पाया। इस मामले में अगर तत्परता न दिखाई जाती तो दोनों पक्षों की झड़प हिंसा का रूप धारण कर सकती थी। पुलिस ने दोनों पक्षों को थाने मेें तलब किया है। थाना प्रभारी काशीराम बैनीवाल ने बताया कि इस संबंध में शिकायत आई है। जिसके आधार पर मामले की जांच पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।