फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   गौशाला में सेवा करते समय करंट लगने से व्यक्ति झुलसा

गौशाला में सेवा करते समय करंट लगने से व्यक्ति झुलसा

Thu, 28 Feb 2019 02:04 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 02:04 AM IST
विज्ञापन
गौशाला में सेवा करते समय करंट लगने से व्यक्ति झुलसा
गोशाला में सेवा करते समय करंट लगने से व्यक्ति झुलसा
विज्ञापन

ओढां। गांव खाईशेरगढ़ की गोशाला में सेवा कार्य करते समय अचानक करंट लगने से एक व्यक्ति झुलस गया। घायल को एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जहां उसकी हालत खतरे से बाहर है।

गौैशाला मेें निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें हरबंस सिंह सेवा भाव से कार्य रहा था। पाईप से दिवार पर पानी डालते समय अचानक उपर से गुजर रही हाई-वॉल्टेज तार ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद वहां पर कार्य कर रहे लोगों ने उसे तुरंत सिरसा अस्पताल में पहुंचाया। वहीं इस घटना के बाद लोगों ने विद्युत विभाग के खिलाफ रोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि घरों के उपर से गुजर रही उक्त लाईन इससे पहले भी 2 लोगों को अपनी चपेट में ले चुकी है। लोगों ने बताया कि इस बारे विभाग को कई बार अवगत करवाते हुए ग्राम सभा की बैठक में मुद्दा उठाया था, लेकिन इसके बावजूद भी विभाग इस और कोई ध्यान नहीं दे रहा। इस घटना के बाद सूचना पाकर पहुंची ओढां पुलिस ने घायल के ब्यान दर्ज किए। हैड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने बताया कि इस संबंध में इत्तफाकिया घटना की कार्रवाई दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed