फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   बच्चे की हरकतें मुझे परेशान कर रही थी इसलिए गुस्से में पिटाई कर दी, मुझसे गलती हुई है माफ कर दो

बच्चे की हरकतें मुझे परेशान कर रही थी इसलिए गुस्से में पिटाई कर दी, मुझसे गलती हुई है माफ कर दो

Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
Updated Sun, 19 Aug 2018 01:24 AM IST
विज्ञापन
बच्चे की हरकतें मुझे परेशान कर रही थी  इसलिए गुस्से में पिटाई कर दी, मुझसे गलती हुई है माफ कर दो
बच्चे की हरकतें परेशान कर रही थी इसलिए गुस्से में कर दी पिटाई
विज्ञापन

सिरसा। चार वर्षीय मासूम की बेरहमी से पिटाई करने वाली आरोपी मां शनिवार को जांच अधिकारी समक्ष पेश हुई। इसके बाद जांच अधिकारी रघुबीर ने आरोपी महिला से घटना के संबंध में पूछताछ की। महिला ने कहा कि बच्चे की हरकतें मुझे परेशान कर रही थी, इसलिए मैंने उसकी पिटाई की। मुझसे गुस्से में गलती हुई है और मैं इसके लिए माफी मांगती हूं। पूछताछ के बाद जांच अधिकारी ने महिला को उसके परिजनों के हवाले कर दिया गया। जांच अधिकारी रघुबीर का कहना है कि आरोपी महिला ने अपना जुर्म कबूल किया है, उसे अपने बच्चे की पिटाई करने का पछतावा है। महिला ने जांच में पूरा सहयोग किया है। इसके अलावा घटना के संबंध में अभी कुछ सबूत जुटाने अभी बाकी है। जिस मोबाइल से बच्चे की पिटाई वाली वीडियो बनाई गई, उसको कब्जे में लिया जाएगा। इसके बाद मोबाइल व वीडियो की सीडी बनाकर जांच के लिए भेजा जाएगा। आरोपी महिला को चालान के साथ पुलिस कोर्ट में पेश करेगी। उन्होंने बताया कि तीन साल से कम सजा वाले मामले में आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर सकते।

गौरतलब है कि 15 अगस्त को मोहता गार्डन क्षेत्र में एक चार वर्षीय मासूस बच्चे ने कमरे में शौच किया तो गुस्साई मां बच्चे को बेरहमी से पीटने लगी। बच्चा रोता रहा, लेकिन घर में मौजूद पिता की हिम्मत नहीं हुई कि वो बच्चे को छुड़वा ले। बच्चे को छुड़वाने की बजाए पिता उसकी वीडियो बनाता रहा। बच्चे की हालत उसकी दादी से देखी नहीं गई और दादी ने पुलिस थाने में जाकर अपनी बहू के खिलाफ शिकायत दे दी। पुलिस को दी शिकायत बच्चे की दादी ने बताया कि उसका चार वर्षीय पोता एक निजी प्ले स्कूल में नर्सरी कक्षा में पढ़ता है। 15 अगस्त को उसके पोते ने कमरे में शौच कर दिया। इसके बाद बच्चे की मां ने उसकी लात व घूसों से पिटाई शुरू कर दी। बच्चा चिल्लाता रहा लेकिन मां को उसपर तनिक भी रहम नहीं आया। दादी रका कहना है कि बच्चे की पिटाई के दौरान उसका पिता भी घर में ही था। पिता ने छुपकर बच्चे की पीटाई की वीडियो बना ली। इसके बाद ये वीडियो जिला बाल कल्याण अधिकारी को दिखाई। सारी घटना जानने व वीडियो देखने के बाद बाल कल्याण विभाग ने बच्चे की जिम्मेदारी दादी को सौंप दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed