फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   सड़क पर बारात देखने आई बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत

सड़क पर बारात देखने आई बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत

Fri, 14 Dec 2018 11:37 PM IST
Updated Fri, 14 Dec 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
सड़क पर बारात देखने आई बच्ची को ट्रक ने कुचला, मौत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सिरसा। हिसार रोड स्थित प्रीतम पैलेस के पास ट्रक की चपेट में आने से दस वर्षीय बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसकी बुआ गंभीर रूप से घायल। दुर्घटना के तुरंत बाद ट्रक चालक मौके से भागने में कामयाब हो गया। राहगीरों ने घायल महिला को सिविल अस्पताल में दाखिल करवाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लिया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम सिविल अस्पताल में किया गया।

पुलिस को दिए बयान में बेलीराम निवासी हिसार रोड सिरसा ने बताया कि वह मजदूरी करता है। वीरवार को उसका साला राजाराम बच्चों सहित उससे मिलने के लिए आया हुआ था। रात करीब नौ बजे परिवार के लोग झोंपड़ी में बैठे थे। इसी दौरान रोड पर एक बारात गुजर रही थी, डीजे की आवाज सुनकर उसके साले की दस वर्षीय बेटी संजना अपनी बुआ कमलेश के साथ बारात देखने रोड पर चली गई। रोड क्रास करते समय एक तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों को अपनी चपेट में ले लिया। संजना ट्रक के टायर तले कुचली गई जबकि कमलेश सड़क पर गिरने से घायल हो गई। राहगीरों ने उसे उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज करके ट्रक चालक महेंद्र निवासी गांव बाजेकां के खिलाफ केस दर्ज किया है। शुक्रवार सुबह शव का पोस्टमार्टम करके परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed