फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रात को पुलिस गश्त जायजा लेने निकले एसपी तो दो चौकी प्रभारी ड्यूटी से मिले गैर हाजिर, पीसीआर का चालक मिला लापता

रात को पुलिस गश्त जायजा लेने निकले एसपी तो दो चौकी प्रभारी ड्यूटी से मिले गैर हाजिर, पीसीआर का चालक मिला लापता

Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
Updated Sun, 10 Jun 2018 12:28 AM IST
विज्ञापन
रात को पुलिस गश्त जायजा लेने निकले एसपी तो दो चौकी प्रभारी ड्यूटी से मिले गैर हाजिर, पीसीआर का चालक मिला लापता

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
सिरसा। पुलिस शहर में रात को गश्त करती है या नहीं, इसका पता लगाने के लिए पुलिस अधीक्षक को स्वयं रात को शहर की सड़कों पर उतरे। शुक्रवार रात को एसपी हामिद अख्तर ने पुलिस गश्त का जायजा लिया तो दो चौकी प्रभारी ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले और पुलिस पीसीआर एक का चालक भी ड्यूटी से गैर हाजिर था। शहर में लगातार होती चोरी की वारदातों के बावजूूद चौकी जेजे पुलिस चौकी व सब्जीमंडी चौकी प्रभारी ड्यूटी से नदारद मिलने पर एसपी हामिद अख्तर ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। पीसीआर नंबर एक का चालक हवलदार सुदर्शन पीसीआर खड़ी करके चला गया था। उसे भी एसपी ने सस्पेंड कर दिया है।
पुलिस अधीक्षक हामिद अख्तर रात करीब साढ़े दस बजे शहर में गश्त का जायजा लेने निकले थे। एसपी का काफिला जेजे पुलिस चौकी के पास पहुंचा तो कोई पुलिस कर्मी क्षेत्र में गश्त करता नहीं मिला। जेजे चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर ओमप्रकाश ड्यूटी पर मौजूद नहीं मिले। इसके बाद एसपी सब्जी मंडी चौकी क्षेत्र में पहुंचे तो चौकी प्रभारी सब इंस्पेक्टर सुधीर भी ड्यूटी से गैर हाजिर मिला। दोनों चौकी प्रभारियों की इस लापरवाही को एसपी ने गंभीरता से लेते हुए उन्हें तुरंत सस्पेंड कर दिया। एसपी का काफिला लालबत्ती चौक पर पहुंचा तो यहां पर तैनात पीसीआर नंबर एक खड़ी मिली। लेकिन उसका चालक हवलदार सुदर्शन वहां नहीं था। एसपी ने उसे भी सस्पेंड कर दिया। एसपी के औचक निरीक्षण के चलते शहर पुलिस में सारी रात हड़कंप मचा रहा। निरीक्षण के बाद पुलिस अलर्ट होकर शहर में गश्त करती रही।
विज्ञापन


हाथ में ले रखी थी टॉर्च
एसपी हामिद अख्तर रात को सादी वर्दी पहनकर हाथ में टॉर्च लेकर निरीक्षण पर निकले थे। सुनसान क्षेत्र में अपनी गाड़ी रोककर एसपी टॉर्च जगाकर ये देखते रहे कि पुलिस कर्मी यहां गश्त करने आते हैं या नहीं। जहां पर पीसीआर गाड़ी खड़ी दिखी एसपी पैदल चलकर गाड़ी के पास पहुंचे। एक बार तो पुलिस कर्मी एसपी को पहचान तक नहीं पाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लगातार हो रही हैं चारी की घटनाएं
शहर में पिछले कुछ समय से चोरी की घटनाएं बढ़ी हैं। गत सप्ताह शहर के तीन मेडिकल स्टोर पर चोरों ने सेंध लगाकर लाखों रुपयों की नगदी चुरा ली थी। अभी तक पुलिस इन घटनाओं को सुलझा नहीं सकी है। चोरों की हिम्मत इतनी बढ़ चुकी है कि घर के बाहर खड़ी गाड़ी को टोचन करके चुराकर ले जा रहे हैं। ये सब घटनाएं पुलिस की नाकामी दिखाती है, क्योंकि पुलिस सही ढंग से रात को गश्त नहीं करती। पुलिस कर्मी गश्त की खानापूर्ति करके सो जाते हैं।

आठ पीसीआर करती हैं गश्त
शहर मेें 24 घंटे गश्त के लिए आठ पीसीआर गाड़ी तैनात की गई हैं। इसमें दो शिफ्टों में पुलिस कर्मचारी दिन व रात में ड्यूटी देते हैं। पीसीआर की तैनाती शहर के विभिन्न क्षेत्रों में होती है। कुछ दिनों पहले एसपी ने पीसीआर नंबर चार के इंचार्ज सहित दो पुलिस कर्मियों को ड्यूटी पर लापरवाही बरतने पर सस्पेंड कर दिया था। एसपी ने 26 अप्रैल को सिरसा में पद ग्रहण किया था। अपने 44 दिनों के कार्यकाल में करीब 6 पुलिस कर्मचारियों को सस्पेंड कर चुके हैं।



ड्यूटी पर लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने शुक्रवार रात को औचक निरीक्षण किया था। जेजे व सब्जी मंडी चौकी प्रभारी ड्यूटी से गैरहाजिर मिले। दोनों को एसपी हामिद अख्तर ने सस्पेंड कर दिया है। एसपी ने सभी थाना व चौकी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में रात के समय गश्त तेज करने के निर्देश दिए हैं।
- सुरजीत सहारण, पुलिस प्रवक्ता सिरसा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed