{"_id":"59e115dd4f1c1bee688b5911","slug":"41507923421-sirsa-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नशीली दवाएं बरामद, मेडिकल सील","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मेडिकल की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग का छापा, नशीली दवाएं बरामद, मेडिकल सील
Updated Sat, 14 Oct 2017 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
रानियां।
शहर के शहीद भगत सिंह चौक स्थित मेडिकल की दुकान पर स्वास्थ्य विभाग ने छापामार अभियान चलाया। जांच के दौरान दुकान से कुछ नशीली व एक्सपायरी डेट की दवाएं मिली हैं। दवाओं का सेल-परचेज का रिकॉर्ड नहीं मिला। दवाओं को लेकर दुकानदार से पूछताछ भी की गई, लेकिन दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया।
इस अभियान में विभाग के जिला ड्रग अधिकारी संदीप गहलान, थाना प्रभारी अवतार सिंह व अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। विभाग की इस छापेमार कार्रवाई से मेडिकल संचालकों में हड़कंप मच गया और कुछ दुकानदार भूमिगत हो गए। संदीप गहलान ने दुकान में रखी दवाओं का निरीक्षण किया और उनका बिल के साथ मिलान भी किया गया। इस मौके पर दुकानदार के लाइसेंस की भी जांच की गई। इस मौके पर विभाग के अधिकारियों को जांच के दौरान दुकान से कुछ नशीली व एक्सपायरी डेट की दवाएं मिली हैं। इसके अलावा दुकान से दवाओं का सेल-परचेज का रिकार्ड नहीं मिला। दवाओं को लेकर दुकानदार से पूछताछ भी की गई, लेकिन दुकानदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। डॉ. संदीप गहलान ने बताया कि उन्हें शिकायत मिली थी कि चौक में नियमों की अवहेलना करते हुए एक मेडिकल की दुकान पर नशीली दवाएं धड़ल्ले से बिक रही हैं और जिसका सेवन कर युवा नशे का शिकार हो रहे हैं। इस पर कार्रवाई करते हुए विभाग ने छापेमार अभियान चलाया। इस संबंध में जिला ड्रग अधिकारी डॉ. संदीप गहलान ने बताया कि दुकान से कुछ दवाएं बरामद हुई है जिसका उपयोग नशे के रूप में किया जाता हैं। इसके अलावा दुकान से फार्म-16 व 17 से तहत कुछ दवाएं कब्जे में ले ली हैं जिसकी जांच करवाई जाएगी, मेडिकल स्टोर को सील कर दिया गया है।
मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं बरामद, किया सील
स्वास्थ्य विभाग की टीम ने चलाया छापेमार अभियान
--------------------------------------
फोटो: 26:27