फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   डबवाली के तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सूचना आयोग को भेजा रिमाइंडर

डबवाली के तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सूचना आयोग को भेजा रिमाइंडर

Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jan 2019 12:07 AM IST
विज्ञापन
डबवाली के तत्कालीन तहसीलदार के खिलाफ कार्रवाई के लिए राज्य सूचना आयोग को भेजा रिमाइंडर
आरटीआई कार्यकर्ता ने राज्य सूचना आयोग को भेजा रिमाइंडर
विज्ञापन

डबवाली। वार्ड नंबर 14 निवासी आरटीआई कार्यकर्ता बनारसी दास ने राज्य सूचना आयोग हरियाणा को रिमाइंडर भेजकर उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। ये शिकायत चंडीगढ़ को आरटीआई एक्ट के तहत सूचना उपलब्ध न करवाने के संबंध में डबवाली के तत्कालीन तहसीलदार द्वारा आदेशों की पालना न करने व प्रार्थी को 5000 रुपये मुआवजा अदा न किए जाने से संबंधित है।

उन्होंने अपनी शिकायत में लिखा है कि तत्कालीन तहसीलदार डबवाली द्वारा गुनिया राम एवं जीवनी देवी के संबंध में मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध न करवाने पर राज्य सूचना आयोग द्वारा तत्कालीन तहसीलदार को 5000 रुपये मुआवजा अदा किए जाने के आदेश दिया था। समय अवधि बीत जाने के बाद भी तत्कालीन तहसीलदार डबवाली ने ये राशि अदा नहीं की। उल्लेखनीय है कि आरटीआई कार्यकर्ता बनारसी दास ने 10 मार्च, 2017 को सूचना अधिकारी-कम-तहसीलदार डबवाली से सूचना उपलब्ध करवाने के बारे में लिखा था। जब समय अवधि के बाद भी सूचना उपलब्ध नहीं करवाई गई तो उन्होंने 27 अक्तूबर, 2017 को द्वितीय अपीलय अधिकारी को पत्र लिखा। इसके बाद केस में 7 फरवरी, 2018 को शो-काज नोटिस जारी हुआ। इसमें 4 अक्तूबर, 2018 को सुनवाई हुई। जिसमें डबवाली के तत्कालीन तहसीलदार कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए। उक्त केस में राज्य सूचना आयोग को 5000 रुपये मुआवजा अदा करने के आदेश दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed