फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sirsa News ›   रविवार शाम को दिया वारदात को अंजाम, मृतक के बेटा पिता को ढूंढते हुए पहुंचा ट्यबवेल पर, अंदर झांका तो पड़ा था शव, पुलिस ने तीनों

रविवार शाम को दिया वारदात को अंजाम, मृतक के बेटा पिता को ढूंढते हुए पहुंचा ट्यबवेल पर, अंदर झांका तो पड़ा था शव, पुलिस ने तीनों

Tue, 04 Dec 2018 02:23 AM IST
Updated Tue, 04 Dec 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
रविवार शाम को दिया वारदात को अंजाम, मृतक के बेटा पिता को ढूंढते हुए पहुंचा ट्यबवेल पर, अंदर झांका तो पड़ा था शव, पुलिस ने तीनों
किसान ने जमीन को हिस्से पर देने से मना किया तो कर दी हत्या, ट्यूबवेल के कमरे को ताला लगाकर फरार
विज्ञापन

भादड़ा निवासी किसान ने 8 एकड़ भूमि पंजाब के रत्ताखेड़ा निवासी तीन लोगों को पांचवें हिस्से पर दी थी, आरोपी गिरफ्तार
ओढां। गांव भादडा में रविवार शाम को तीन लोगों ने एक किसान की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी शव को कमरे में बंद कर बाहर से ताला लगाकर फरार हो गए। सूचना के बाद रोड़ी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ताला तोड़कर शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। वहीं घटना के बाद डीएसपी, सीआईए पुलिस व सीन ऑफ क्राइम टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं पुलिस ने इस मामले में तत्पर कार्रवाई करते हुए सोमवार शाम हत्यारोपियों को काबू कर लिया।
भादड़ा निवासी किसान हरफूल सिंह ने अपनी 8 एकड़ भूमि को पंजाब के रत्ताखेड़ा निवासी तीन लोगों को पांचवें हिस्से पर दी थी। खरीफ की फसल उठाने के बाद हरफूल सिंह ने उक्त लोगों को हिस्से पर देने से मना कर दिया था। इसी बात से उक्त लोग हरफूल सिंह से खफा चल रहे थे। मृतक के पुत्र कृ ष्ण कुमार के अनुसार रविवार बाद दोपहर उसका पिता हरफूल खेत में ट्यूबवेल की मोटर बंद करने के लिए गया था। जब वह देर सांय तक घर नहीं पहुंचा तो वह अपने चचेरे भाईयों के साथ उन्हें ढूंढते के लिए पहले हिस्सेदारों के कमरे में गया। तीनों हिस्सेदार गांव के ही जलघर के पास खाली क्वार्टर में रहते थे। लेकिन कमरे पर ताला लगा हुआ मिला। इसके बाद वह पिता को ढूंढते हुए खेत में पहुंचा तो मोटर के कमरे के बाहर ताला लगा हुआ था। जब उन्होंने मोबाइल की रोशनी से दीवार के एक झरोखे में से देखा तो उसका पिता अंदर पड़ा हुआ था। सूचना पाकर रोड़ी थाना प्रभारी सत्यवान शर्मा ने मौके पर पहुंचकर कमरे का ताला तोडक़र हरफूल को बाहर निकाला तो वह मृत अवस्था में था। वहीं सूचना के बाद कालांवाली के डीएसपी नरसिंह, सीआईए पुलिस व सीन ऑफ क्राईम टीम मौके पर पहुंची। मृतक के सिर के पिछले हिस्से में चोट का निशान पाया गया है।
विज्ञापन

7-8 माह पूर्व ही हिस्से पर दी थी भूमि
हरफूल सिंह के पास 8 एकड़ भूमि है। अपने लड़के कृष्ण कुमार की पत्नी गंभीर बीमारी से पीड़ित होने के बाद हरफूल सिंह ने घर के कार्य की अधिकता के चलते इस वर्ष अपनी जमीन पंजाब के गांव रत्ताखेड़ा के रहने वाले बलविन्द्र सिंह, जसवंत सिंह व गुरविन्द्र सिंह को पांचवें हिस्से पर दी थी। उक्त तीनों व्यक्ति गांव के जल घर में खाली पड़े सरकारी क्वार्टर में अकेले ही रहते थे। मृतक के पुत्र कृष्ण के मुताबिक उक्त लोगों की कार्य में रूचि न देखकर उसका पिता उन्हें आगे से भूमि देने से मना कर रहा था। इसी बात से हत्यारोपी रोष मेें थे। परिजनों के मुताबिक हरफूल सिंह की जेब में 35 हजार रुपये की नकदी थी, जिसमें से 5 हजार रुपये उसने मजदूरों को दे दिए थे। हत्यारोपी घटना के बाद नकदी भी निकाल ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट्स
पुलिस ने मृतक के पुत्र कृष्ण के ब्यान पर हत्यारोपी बलविन्द्र उर्फ बिन्द्र, जसवंत उर्फ जस्सा व गुरविन्द्र सिंह निवासी रत्ताखेड़ा के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों को मंगलवार को अदालत में पेश कर उनका रिमांड हासिल किया जाएगा।
--सत्यवान शर्मा, एसएचओ (रोड़ी)
फोटो 21, 22, 23
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed